जिले के 301 बिहान समूहों को 11 करोड़ से अधिक का बैंक लिंकेज

कोंडागांव। कोण्डागांव के विकास नगर स्टेडियम ग्राउंड में 17 नवम्बर 2025 को बूढ़ादेव महोत्सव, लोकार्पण एवं शिलान्यास कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय उपस्थित रहे। साथ ही वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री केदार कश्यप, बस्तर सांसद श्री महेश कश्यप, कांकेर सांसद श्री भोजराज नाग, बस्तर विकास प्राधिकरण अध्यक्ष एवं विधायक कोण्डागांव सुश्री लता उसेण्डी, विधायक केशकाल श्री नीलकण्ठ टेकाम, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रीता सोरी, तथा नगर पालिका परिषद कोण्डागांव अध्यक्ष श्री नरपत्ति पटेल एवं उपाध्यक्ष भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) के तहत महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत करने के उद्देश्य से बड़ी उपलब्धि दर्ज की गई। कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अविनाश भोई के मार्गदर्शन में बिहान से जुड़े 301 महिला स्व-सहायता समूह सदस्यों को कुल 11 करोड़ 12 लाख 50 हजार रुपये का बैंक लिंकेज चेक के माध्यम से वितरण किया गया।इसके साथ ही बिहान समूहों की आजीविका आधारित सफलता यात्राओं पर तैयार की गई पुस्तक “जर्नी ऑफ डिग्निटी दृ स्टोरी ऑफ बुक” का विमोचन मुख्य अतिथियों द्वारा किया गया।

इस अवसर पर जिला मिशन प्रबंधक श्री विनय सिंह, विकासखण्ड स्तर की बिहान टीम, लखपति दीदी एवं बड़ी संख्या में समूह की महिलाएं उपस्थित रहीं।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *