विधायक उसेंडी ने कोंडागांव और माकड़ी विकासखंड के विभिन्न गांवों को दी विकास कार्यों की सौगात

कोंडागांव। बस्तर विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष और स्थानीय विधायक सुश्री लता उसेंडी ने गुरुवार को कोंडागांव और माकड़ी विकासखंड में लगभग 05 करोड़ 53 लाख रूपए  से अधिक के लोकार्पण और भूमिपूजन कर विभिन्न गांवों को विकास कार्यों की सौगात दी। इस अवसर पर विधायक ने ग्रामवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इन कार्यों से ग्रामीण क्षेत्रों के साथ साथ विकास शिक्षा व्यवस्था भी सुदृढ़ होगी।

विधायक सुश्री उसेंडी ने कोंडागांव विकासखंड अंतर्गत ग्राम चिपावंड के डिपोपारा में 8.90 लाख रूपए की लागत के व्यावसायिक परिसर और 11.66 लाख रूपए के हाई स्कूल चिपावण्ड में नवनिर्मित किचन शेड का लोकार्पण किया। इसी प्रकार माकड़ी विकासखंड के ग्राम तोरण्डी में 121.16 लाख से नवनिर्मित हायर सेकेण्डरी स्कूल भवन निर्माण कार्य, ग्राम हीरावंडी में अटल चौक के पास 15 लाख रूपए की लागत के व्यावसायिक परिसर निर्माण कार्य, ग्राम उडिदगांव में 121.16 लाख रूपए के हाई सेकेन्डरी स्कूल भवन निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया।

साथ ही ग्राम पीढ़ापाल में बुदेशवर घर के पास 1.5 मीटर पुलिया निर्माण लागत 04 लाख रूपए, पीढ़ापाल में अरगुला डुमूरतलाब के पास 1.5 मीटर पुलिया निर्माण लागत 04 लाख रूपए और आयुष्मान आरोग्य मंदिर भवन निर्माण कार्य लागत 20 लाख रूपए का भूमिपूजन किया।  विधायक सुश्री उसेंडी ने ग्राम बालोंड में 121.16 लाख रूपए की लागत से हायर सेकेण्डरी स्कूल भवन निर्माण कार्य और 02 लाख रूपए के बालोण्ड बड़चौड़ा के पास रगमंच निर्माण कार्य सहित ग्राम केरावाही में 121.16 लाख रूपए के हायर सेकेण्डरी स्कूल भवन निर्माण कार्य और केरावाही पुजारी पारा बाड्रा रोड में 03 लाख रूपए के रंगमंच निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य श्रीमती रदमा बघेल व श्रीमती भगवती नेताम, जनपद पंचायत माकड़ी की अध्यक्ष श्रीमती जुगबती पोयाम, जनपद पंचायत कोंडागांव के उपाध्यक्ष श्री टोमेंद्र ठाकुर, जनपद सदस्य श्रीमती जुगबती नेताम, पूजा शर्मा और पन्ना लाल नेताम सहित कोंडागांव एवं माकड़ी के स्थानीय जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *