लैंड पूलिंग एक्ट पर भोपाल बुलाकर बात:संघ और खंडेलवाल की समझाइश के बाद किसान संघ ने चुप्पी साधी

उज्जैन में सिंहस्थ मेला क्षेत्र में लैंड पूलिंग विवाद के बीच राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) ने शुक्रवार को भारतीय किसान संघ के प्रदेश अध्यक्ष कमल सिंह आंजना को भोपाल बुलाया। साथ ही पूरे मुद्दे पर बात की। इस दौरान भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खंडेलवाल भी मौजूद रहे। सूत्रों की मानें तो संघ ने किसान संघ को साफ कर दिया कि लैंड पुलिंग नहीं हो रही।

सिर्फ जरूरी चीजों के लिए ही जमीन का अधिग्रहण होगा। इसलिए दोबारा आंदोलन या 48 घंटे के अल्टीमेटम जैसी बात न हो। इधर, संघ और भाजपा अध्यक्ष से बातचीत और समझाइश को लेकर जब आंजना से बात की गई तो उन्होंने इस पर चुप्पी साध ली। आंजना ने कहा- मैं एक शादी कार्यक्रम के लिए भोपाल आया हूं। इस मुद्दे पर कोई टिप्पणी नहीं करनी है।

इधर, बताया जा रहा है कि सरकार भी अपनी तरफ इस मुद्दे पर से जल्द ही स्पष्टीकरण जारी कर सकती है। इसमें बताया जा सकता है कि ​कि मेला क्षेत्र में सिर्फ सड़क के काम होंगे। कुछ जरूरी व्यवस्थाएं की जाएंगी। इसके लिए जमीन अधिग्रहित होगी।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *