Bigg Boss 19 में फिनाले से पहले नॉमिनेशन टास्क में बवाल, तान्या ने की ऐसी गड़बड़ की मालती ने गाल पर जड़ा थप्पड़!

बिग बॉस 19 अब अपने उस जर्नी पर है जहां कंटेस्टेंट्स के आपसी लड़ाई-झगड़े खत्म हो जाते हैं और उनके बीच एक अलग बॉन्डिंग दिखने लगती है। न कॉफी, चिकन और खाना बनाने की लड़ाई बचती है और न ही काम के बंटवारे को लेकर किसी तरह की नोंकझोंक। ऐसा लगने लगता है जैसे अब सब भारी मन से इस खेल के फाइनल होने का इंतजार कर रहे हैं। लेकिन नहीं, यहां भी ‘बिग बॉस 19’ के कंटेस्टेंट्स को चैन नहीं है। दरअसल हुआ यूं कि फिनाले से पहले ‘बिग बॉस’ ने नॉमिनेशन टास्क करवाया और इसी बीच कुछ ऐसा हुआ कि मालती चाहर ने तान्या मित्तल को थप्पड़ लगा दिया।

इस शो का फिनाले 7 दिसंबर को होने जा रहा है और अब घर में केवल 8 सदस्य बचे हुए हैं। इन 8 सदस्यों में से भी कुछ को बाहर होना है और इसके लिए ‘बिग बॉस’ ने नॉमिनेशन टास्क रखा। यानी घरवालों के ये वोट डिसाइड करेंगे कि अब कौन सा सदस्य होगा जिन्हें घर से बाहर निकलना होगा।

एक-दूसरे को घरवालों ने किया नॉमिनेट

इस शो के नए प्रोमो में नॉमिनेशन टास्क को देखकर फिर से ऐसा लग रहा है कि शो में एक बार फिर से मिड वीक एविक्शन होनेवाला है। इस टास्क में सभी घरवालों को कंटेस्टेंट्स को नॉमिनेट करने का मौका दिया गया। सबने अपनी-अपनी वजह गिनाते हुए एक-दूसरे को नॉमिनेट भी किया। वहीं तान्या ने कुछ ऐसा किया कि मालती चाहर ने गुस्से में उनपर हाथ ही उठा दिया।

यूजर्स बोले- तान्या ने पहले ही कहा था और अब कर दिखाया

इस घटना को देखकर घरवाले भी अवाक रह जाते हैं। हालांकि, इस प्रोमो पर अब लोगों के रिएक्शंस जबरदस्त हैं। एक ने कहा है, ‘होठों का हिस्सा जानबूझकर बंद किया जाता है मालती…लेकिन तान्या के खिलाफ है तो सबको होंठ दिख रहे हैं कूल! एनाटॉमी सीखें दोस्तों।’ एक और ने कहा- तान्या ने पहले ही कहा था फरहाना को कि मैं लास्ट वीक में लड़ूंगी मालती से और उसने शुरू कर दिया है। एक और ने मजाक में कहा- थप्पड़ से डर नहीं लगता साहब, प्यार से लगता है।’ वहीं कई लोग अब ये उम्मीद लगाए बैठे हैं कि थप्पड़ मारने की वजह से अब मालती शो से आउट होनेवाली हैं। वहीं लोग प्रोमो पर भी सवाल खड़ी कर रहे क्योंकि उनका कहना है कि मालती के थप्पड़ के बाद तान्या हंस रही हैं, इसलिए मामला कुछ और है। हालांकि, लोगों ने ये भी कहा है कि क्या ये मजाक में भी पॉसिबल है थप्पड़ मारना?

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *