बेटी के बर्थडे गहने गिरवी रखकर खेला दांव, लुधियाना में लगी महिला की 3 करोड़ की लाॅटरी, आंखों में छलके आंसू

चंडीगढ़: पंजाब के लुधियाना में एक महिला ने अपनी बेटी के जन्मदिन पर गहने गिरवी रखकर लॉटरी के चार टिकट खरीदे थे। अब महिला की 3 करोड़ रुपये की लॉटरी निकली है। महिला को जब लॉटरी लगने की सूचना मिली तो खुशी के बीच आंखों से आंसू छलक पड़े। महिला को लॉटरी खेलने के 12 दिन पता चला कि उसके लॉटरी टिकट पर बंपर इनाम निकला है। कुछ दिनों पर जयपुर के एक साधारण सब्ज़ी विक्रेता अमित सेहरा ने पंजाब स्टेट लॉटरी दिवाली बंपर 2025 में 11 करोड़ रुपये का शीर्ष पुरस्कार जीता है। सेहरा ने तब अपने दोस्त से उधार रुपये लेकर लॉटरी में किस्मत आजमाई थी। लॉटरी जीतने के बाद सेहरा ने अपने दोस्त को एक करोड़ रुपये देने का ऐलान किया था।

महिला की बदली किस्मत
बंसी गांव की रहने वाली लुधियाना की यह महिला घरों में काम करती है। लॉटरी जीतने के बाद महेश्वरी साहनी ने बताया कि मैंने बेटी के जन्मदिन पर लॉटरी के टिकट खरीदे थे। 12 दिन पर उसे ऐसी गुड न्यूज मिली। जिसने महिला को खुशी से भर दिया। महिला ने कहा कि बेटी के जन्मदिन पर लॉटरी खरीदना लकी साबित हुआ। महिला का कहना है कि वह अपनी बेटी के भविष्य के चिंतित रहती थी। अब मै उसे अच्छे पर पढ़ाऊंगी। महिला अपनी बेटी के साथ रहती है। महिला का अपने पति से तलाक हो चुका है। महिला का कहना है कि उसने जिंदगी में कभी लॉटरी नहीं डाली थी। महिला के एक बेटा था। जिसकी मौत हो चुकी है। परिवार में महिला के माता-पिता भी हैं।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *