CM साय ने उप मुख्यमंत्री अरुण साव को जन्मदिन की बधाई दी

रायपुर। CM साय ने उप मुख्यमंत्री अरुण साव को जन्मदिन की बधाई दी। आगे सीएम साय ने लिखा, प्रभु श्रीराम से आपके उत्तम स्वास्थ एवं सुयशपूर्ण जीवन की मंगलकामना करता हूं।

उप मुख्यमंत्री अरुण साव का जन्म 25 नवम्बर 1968 को रायपुर में हुआ था। उनके पिता का नाम अभय राम साव और माता का नाम प्रमिला साव हैं।

अरुण साव का विवाह 17 अप्रैल 2000 को मीना साव से हुआ। उनके एक पुत्र हैं। साव ने मुंगेली के बी.एस.एन.जी. कॉलेज से बी.कॉम. और बिलासपुर के के.आर. लॉ कॉलेज से एल.एल.बी. की शिक्षा प्राप्त की है। किसान परिवार से आने वाले उप मुख्यमंत्री साव पेशे से अधिवक्ता रहे हैं।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *