एक-दूसरे के लिए लड़ना जारी रखेंगे… टीम इंडिया ने मुंह की खाई तो शुभमन गिल ने तोड़ी चुप्पी, 3 लाइन के पोस्ट में कह दिया बहुत कुछ

टीम इंडिया के लिए फिलहाल कुछ भी ठीक नहीं चल रहा है। भारतीय क्रिकेट टीम को 2 मैचों की टेस्ट सीरीज में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 2-0 से शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा। इस सीरीज के बाद टीम इंडिया के खिलाड़ियों और कोच गौतम गंभीर की जमकर आलोचना हो रही है। अब भारतीय टेस्ट टीम के कप्तान शुभमन गिल ने टीम इंडिया की हार के बाद एक ट्वीट किया है जो जमकर वायरल हो रहा है।

शुभमन गिल ने किया ट्वीट

एक और सीरीज हार से टीम और उसके फैंस दोनों आहत हैं। इस बीच, चोटिल गिल ने एक मजबूत संदेश पोस्ट किया है। उन्होंने कहा कि उनकी टीम ‘और मजबूत होकर उभरेगी’। गिल ने ट्विटर पर लिखा, ‘शांत समुद्र आपको चलाना नहीं सिखाता, यह तूफान ही है जो मजबूत हाथ बनाता है। हम एक-दूसरे पर विश्वास करना एक-दूसरे के लिए लड़ना जारी रखेंगे और आगे बढ़ेंगे – और मजबूत होकर उभरेंगे।’

पहले टेस्ट में ही बाहर हो गए थे गिल

गिल का टीम से बाहर होना एक बड़ी कमी साबित हुआ। भारतीय कप्तान को कोलकाता टेस्ट की पहली पारी में गर्दन में चोट लगी थी। उन्हें रिटायर्ड हर्ट घोषित किया गया और बाद में वे मैच से बाहर हो गए, जिसे भारत ने 30 रनों से गंवा दिया। कोलकाता में डॉक्टरों के इलाज के बाद, गिल बीसीसीआई की मेडिकल टीम की देखरेख में गुवाहाटी पहुंचे। लेकिन समय की कमी के कारण उन्हें गुवाहाटी टेस्ट से भी बाहर कर दिया गया। उनकी जगह उपकप्तान ऋषभ पंत को कप्तानी सौंपी गई। पंत की अगुवाई में टीम 408 रनों से हार गई।माना जा रहा है कि गिल इस साल बाकी बचे मैचों में नहीं खेल पाएंगे। हालांकि भारत का अगला टेस्ट मैच अभी दूर है, लेकिन टीम को वापसी की तैयारी अभी से शुरू करनी होगी। कहीं ऐसा न हो कि भारत का घरेलू मैदान पर दबदबा इतिहास बनकर रह जाए। दक्षिण अफ्रीका की 25 साल में पहली टेस्ट सीरीज जीत भारत के लिए एक बड़ा झटका है। 459 रनों का पीछा करना आसान नहीं था, लेकिन भारतीय टीम को इस मैच में अपना दम दिखाना चाहिए था।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *