तुनिशा शर्मा केस मे सिद्धार्थ निगम ने किया खुलासा….

टीवी एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा अब इस दुनिया में नहीं है। 24 दिसंबर 2022 को एक्ट्रेस अपने शो 'अली बाबा' के सेट पर फांसी लगाकर अपनी जान ली थी। इस केस में एक्ट्रेस के एक्स ब्वॉयफ्रेंड शीजान खान को गिरफ्तार भी किया गया था।

करीब दो महीने तक जेल में रहने के बाद शीजान को मार्च में रिहा किया गया। इसी बीच अब टीवी एक्टर सिद्धार्थ निगम ने एक्ट्रेस तुनिषा को लेकर एक खुलासा किया है। उन्होंने बताया है कि मौत से एक दिन पहले तुनिषा ने उन्हें और पंजाबी सिंगर जस्सी गिल को वीडियो कॉल किया था।

तुनिषा ने किया था सिद्धार्थ निगम को वीडियो कॉल

सलमान खान की फिल्म किसी का भाई किसी की जान में नजर आने वाले टीवी एक्टर सिद्धार्थ निगम ने एक इंटरव्यू में बताया कि जब वह इस फिल्म की शूटिंग कर रहे थे तो तभी तुनिषा का वीडियो कॉल आया था। एक्टर ने बताया, 'यह मेरे लिए काफी ड्रिपेशन वाला पल था।' मैं फिल्म की शूटिंग कर रहा था कि तभी तुनिषा ने जस्सी पाजी को वीडियो कॉल किया। वो दोनों साथ में एक म्यूजिक वीडियो करने वाले थे। मैंने तुनिषा से वीडियो कॉल पर बात की थी। वह बहुत एक्साइटेड थी और हमसे मिलने का प्लान बना रही थी।

'पैरों तले जमीन खिसक गई'

अगले दिन जब मैं वर्कआउट के लिए जा रहा था तो मुझे फोन आया कि तुनिषा अब नहीं हैं। जब मैने ये खबर सुनी तो ' मेरे पैरों तले जमीन खिसक गई। मैं कई बार सोचता हूं कि उसने ऐसा क्यों किया? बहुत सारे लोग उसे प्यार करते थे, लेकिन कहते हैं ना कि जिंदगी में कब क्या हो जाए, कुछ कह नहीं सकते। उस दर्द को शब्दों में बयां नहीं कर सकते।'

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *