मुख्यमंत्री डॉ. यादव खजुराहो में वैवाहिक कार्यक्रमों में हुए शामिल

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरुवार को खजुराहो में दो वैवाहिक कार्यक्रम में सम्मिलित होकर वर एवं वधू को आशीर्वाद देकर सुखमय वैवाहिक जीवन की शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव खजुराहो के एक निजी होटल में उच्च न्यायालय के न्यायाधीश जस्टिस विवेक कुमार की पुत्री तथा राजनगर में पूर्व विधायक श्रीमती रेखा यादव के पुत्र के शादी समारोह में शामिल हुए। शुभकामना दी।

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल, लोक निर्माण मंत्री श्री राकेश सिंह, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री श्री गोविंद सिंह राजपूत, वन एवं पर्यावरण राज्य मंत्री श्री दिलीप अहिरवार सहित सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा, विधायक श्री अरविन्द पटेरिया, जिला पंचायत अध्यक्ष सुश्री विद्या अग्निहोत्री भी उपस्थित रहीं।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *