सिर में तौलिया पहने सलमान की  फिटनेस देख फैंस हुए दीवाने

सलमान खान लगातार अपनी अपकमिंग फिल्म किसी का भाई किसी की जान को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। वह हर दिन फैन्स को फिल्म से जुड़े अपडेट शेयर कर रहे हैं। इस बीच सलमान खान ने अपने सोशल मी‎डिया एकाउंट पर एक ऐसी तस्वीर शेयर की है, जिसमें उनकी फीजिक्स को बारीकी से देखा जा सकता है। दरअसल, सलमान खान ने हाल ही में अपनी जिम में वर्कआउट करते हुए एक फोटो शेयर की है। इस फोटो में समलान खान की फीजिक्स को देख लोग भी हैरान रह गए है। इस फोटो में सलमान खान सिर पर तोलिया ओढ़े हुए हैं। वहीं, शार्ट पहन अपने टॉन्ड लेग्स को फ्लॉन्ट करते नजर आ रहे हैं। फोटो देख फैंस भी उनकी फिटनेस के दीवाने हो गए हैं और जमकर इस पर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कोई उन्हें हॉट बता रहा है, तो कोई बॉडी बिल्डर कह रहा है। 

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *