इंडिगो को मिला 58 करोड़ रुपये का टैक्स नोटिस, 4 इंस्पेक्टर टर्मिनेट, आज भी 54 फ्लाइट कैंसिल

नई दिल्ली: सरकार ने देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। कंपनी को CGST दिल्ली साउथ कमिश्नरेट से 58.75 करोड़ रुपये का टैक्स जुर्माना भरने का नोटिस मिला है। यह जुर्माना वित्तीय वर्ष 2020-21 के लिए लगाया गया है। कंपनी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। हाल में कंपनी के कामकाज में भारी गड़बड़ी देखने को मिली। इस कारण हजारों उड़ानें रद्द करनी पड़ीं और यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। आज भी इंडिगो की 54 फ्लाइट्स कैंसिल हुई हैं।

इंडिगो भारत में करीब 65% से ज्यादा घरेलू उड़ानों का संचालन करती है। पिछले 10 दिनों में इस एयरलाइन ने हजारों फ्लाइट कैंसिल की हैं। यह सब तब शुरू हुआ जब 1 नवंबर से फ्लाइट ड्यूटी टाइम लिमिटेशन (FTDL) के नए नियम लागू हुए। लेकिन 2 दिसंबर से हालात बेकाबू हो गए। इन नियमों के तहत, पायलटों और क्रू मेंबर्स को ज्यादा आराम मिलेगा। रात की ड्यूटी कम होगी और हफ्ते में 48 घंटे का आराम जरूरी होगा।

चार FOI टर्मिनेट

नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू ने इंडिगो के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का बादा किया था। उन्होंने कहा कि किसी भी एयरलाइन कोयात्रियों को परेशान करने की इजाजत नहीं दी जाएगी। इस बीच डीजीसीए ने इंडिगो के चार फ्लाइट ऑपरेशंस इंस्पेक्टर्स को टर्मिनेट कर दिया है। इन लोगों को एयलाइन की सेफ्टी और ऑपरेशन कंप्लायंस की निगरानी करने की जिम्मेदारी दी गई थी।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *