छत्तीसगढ़-आंध्रप्रदेश-बॉर्डर पर घाटी से गिरी बस,9 यात्रियों की मौत:सड़क पर बिखरे शव-सामान

जगदलपुर, छत्तीसगढ़ और आंध्र प्रदेश राज्य की सीमा पर स्थित मारेडमिल्ली घाटी पर एक यात्री बस पलट गई है। हाादसे में 9 यात्रियों की ऑन स्पॉट डेथ हो गई है, जबकि कुछ यात्री घायल हैं।

घायलों को इलाज के लिए भद्राचलम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतकों का आंकड़ा बढ़ने की आशंका है। मामला मारेडमिल्ली थाना क्षेत्र का है। हादसे के समय बस में 40 यात्री सवार थे।

चिंटूरू और भद्राचलम के बीच घाटी पर हादसा

घटनास्थल के वीडियो और तस्वीरें सामने आई हैं। इसमें दिखा कि बस घाटी से गिरकर नीचे घनी झाड़ियों में फंस गई। कई यात्री बस से नीचे सड़क पर गिर गए। सड़क पर मृतकों के शव और लोगों का सामान बिखरा पड़ा था।

बताया जा रहा है कि, 12 दिसंबर की सुबह बस अरकू से रायलासीमा चिंतुर जा रही थी। इसमें करीब 40 यात्री सवार थे। इसी बीच घाट में बस अनियंत्रित हुई और नीचे गिर गई। हादसे के बाद उस मार्ग से गुजर रहे लोगों ने मदद की और घायलों को बाहर निकाला।

9 लोगों की डेड बॉडी भी बाहर निकाली गई। मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। ASR जिला कलेक्टर दिनेश कुमार ने बताया कि यह हादसा चिंटूरू और भद्राचलम के बीच घाट रोड पर हुई। रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और बस में फंसे लोगों को बाहर निकाला।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *