नई चेतना 4.0 के तहत मदनपुर क्लस्टर में जेंडर समानता कार्यक्रम आयोजित

गरियाबंद।  जिले के मदनपुर क्लस्टर में आज नई चेतना राष्ट्रीय अभियान के तहत एक महत्वपूर्ण जेंडर (लैंगिक समानता) कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जनपद पंचायत गरियाबंद अंतर्गत वसुंधरा संकुल संगठन मदनपुर में जेंडर अभियान अंतर्गत नई चेतना 4.0 का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं और समुदाय को जेंडर समानता के प्रति जागरूक करना था। यह कार्यक्रम चैतन्य संस्था और बिहान योजना अंतर्गत क्लस्टर की महिलाओं की उपस्थिति में शुरू हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत प्रार्थना और परिचय के साथ हुई, जिसके बाद सभी प्रतिभागियों ने शपथ ली। मुख्य गतिविधियाँ रंगोली कॉम्पिटिशन महिलाओं ने जेंडर समानता के विषयों पर आधारित रंगोलियाँ बनाईं, जिससे रचनात्मक रूप से संदेश दिया गया। दीदी के गोठ (चर्चा) समूह की महिलाओं के बीच जेंडर अभियान पर विस्तृत चर्चा की गई। जेंडर गीत और वीडियो जागरूकता बढ़ाने के लिए जेंडर आधारित गीत प्रस्तुत किए गए और संबंधित वीडियो दिखाए गए।

सांप-सीढ़ी की मज़ेदार गतिविधि कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण जीवन चक्र में लिंग आधारित भेदभाव से संबंधित साँप-सीढ़ी की गतिविधि थी, जिसे वीडियो के माध्यम से प्रस्तुत किया गया। सभी महिलाओं ने इस मजेदार गेम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। सीढ़ी चढ़ना सीढ़ी चढ़ने पर प्रतिभागियों को जेंडर समानता से जुड़ी सरकारी योजनाओं की जानकारी देनी थी, जो महिलाओं को शिक्षा और आर्थिक रूप से सशक्त बनाती हैं। साँप आना वहीं, साँप आने पर उन्हें समाज की रूढ़िवादी सोच और उससे होने वाले भेदभाव की जानकारी देनी पड़ी। यह गेम बहुत ही मनोरंजक और ज्ञानवर्धक रहा, जिसने जटिल विषय को सरल और प्रभावी तरीके से समझाया। अंत में, सभी प्रतिभागियों के साथ समूह फोटो लेकर कार्यक्रम का सफलतापूर्वक समापन किया गया। यह आयोजन नई चेतना राष्ट्रीय अभियान के तहत लैंगिक जागरूकता लाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम था। इस कार्यक्रम में जनपद पंचायत टीम बीपीएम क्षेत्रीय समन्वयक, क्लस्टर पदाधिकारी चित्रेखा, हंसकुमारी, पीआरपी ज्योति साहू, जीएमटी यस कुमारी, चैतन्य संस्था से विभा साहू, सीमा तिवारी संकुल संगठन केडर उपस्थित थे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *