प्रेमानंद महाराज के दर पर फिर पहुंचे अनुष्का शर्मा-विराट कोहली, माथे पर तिलक और आंख में आंसू भरकर कही मन की बात

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा हमेशा की तरह एक बार फिर से प्रेमानंद जी महाराज की शरण में जा पहुंचे हैं। इस बार भी हर साल की तरह सर्दियों के मौसम अनुष्का शर्मा पति विराट कोहली के साथ बाबा जी के आश्रम में पहुंच गई हैं। दोनों ने जाड़े के कपड़े पहने थे और टीका लगाया था। ठंड में भी उनकी आस्था और भक्ति में कमी नहीं आई। दोनों को नीचे बैठकर महाराज जी से बातें करते हुए देखा गया।

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली वृंदावन के बाबा प्रेमानंद महाराज के बहुत बड़े भक्त हैं। वे दोनों हर साल सर्दियों में बाबा जी के दर्शन के लिए जरूर आते हैं। जैसा कि सब जानते हैं, इस वक्त फुटबॉल प्लेयर मेसी भारत में हैं और हर सेलेब उनसे मिलने जा रहा है, अनुष्का-विराट भी इंडिया आए थे तो उनके भी मेसी से मिलने की चर्चा थी लेकिन दोनों ने ऐसा नहीं किया बल्कि वे वृंदावन में प्रेमानंद महाराज के दर पर पहुंचे हैं।

प्रेमानंद जी ने अनुष्का-विराट को समझाई बात

अनुष्का शर्मा पति विराट के साथ प्रेमानंद महाराज के सामने उनके आश्रम में नीचे बैठी हुई नजर आ रही हैं। उनके माथे पर तिलक है और जब महाराज जी बात कर रहे हैं तो ध्यान से उनकी बात सुनते हुए अनुष्का की आंखें आंसुओं से भर गई हैं। प्रेमानंद उनसे कहते हैं, ‘अपने कार्य को सेवा समझिए, गंभीर भाव से रहिए, विनम्र रहिए और नामजप कीजिए। जो मेरा असली पिता है, उसको एक बार देखें, ऐसी इच्छा होनी चाहिए। उन्हें देखने की लालसा तो होनी चाहिए।’

विराट कोहली ने हर बात पर हिलाया सिर

वे उनसे आगे कहते हैं, ऐसी इच्छा रखो कि हमें सारा सुख मिल गया है, अब हमें आप चाहिए, और आप मिल गए तो सारा सुख आपकी चरणों में है। अनु्ष्का कहती हैं, हम आपके हैं महाराज जी, फिर बाबा कहते हैं ‘हम सब श्री जी के हैं। उनकी छत्रछाया में हैं। हम सब उसीके बच्चे हैं।’ प्रेमानंद जी लगातार दोनों को कई बातें समझाते हैं। जब वो बातें समझाते हैं तो विराट कोहली बच्चों की तरह अपना सिर हिलाते हैं।

बच्चों को लेकर गए थे विराट और अनुष्का

बता दें कि ये पहली बार नहीं है जब अनुष्का शर्मा और विराट कोहली बाबा की शरण में गए हैं। वे लगातार वृंदावन जा रहे हैं। इससे पहले, दोनों अपने बच्चों को लेकर भी गए थे। अकाय और वामिका ने भी बाबा जी का आशीर्वाद लिया था। प्रेमानंद महाराज के पास सेलेब्स के जाने का सिलसिला लगातार जारी है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *