मेक्सिको में प्राइवेट जेट क्रैश, इमरजेंसी लैंडिंग की कोशिश के दौरान इंडस्ट्रियल एरिया में गिरा, 7 लोगों की मौत

मेक्सिको सिटी: सेंट्रल मेक्सिको में एक भीषण विमान हादसा हुआ है, जहां एक प्राइवेट जेट आपातकालीन लैंडिंग की कोशिश करते समय क्रैश हो गया। इस हादसे में कम से कम सात लोगों की मौत हो गई। मेक्सिको स्टेट सिविल प्रोटेक्शन कोऑर्डिनेटर एड्रियन हर्नांडेज ने हादसे की जानकारी दी है। हादसा मेक्सिको सिटी से लगभग 50 किलोमीटर पश्चिम में स्थित सैन माटेओ एटेंको में हुआ, जो टोलुका एयरपोर्ट से 5 किमी की दूरी पर एक औद्योगिक क्षेत्र है। विमान ने मेक्सिको के प्रशांत तट पर अकापुल्को से उड़ान भरी थी। हर्नांडेज ने बताया कि विमान में 8 यात्री और 2 क्रू रजिस्टर्ड थे। हालांकि, कई घंटे बीत जाने के बाद भी 7 शव बरामद किए गए हैं।

हर्नांडेज ने बताया कि ऐसा लग रहा है कि प्राइवेट जेट ने आपातस्थिति में एक फुटबॉल मैदान पर लैंडिंग की कोशिश की थी लेकिन वह पास के एक फैक्ट्री की छत से छत से टकरा गया है, जिससे भीषण आग लग गई। उन्होंने कहा कि हादसे की जांच की जा रही है। सैन माटेआ एटेंको की मेयर एना मुनिज ने मिलेनियो टेलीविजन को बताया कि आग लगने के कारण अधिकारियों ने सुरक्षा उपाय के तौर पर आसपास के इलाके से लगभग 130 लोगों को निकाला है।

पायलट ने भेजा आपात संदेश

रिपोर्टों के अनुसार, यह विमान सेसना 650 साइटेशन III था, जिसका रजिस्ट्रेशन XA-PRO था। इसे सर्विसेज एयरोस एस्ट्रेला ऑपरेट करती थी। टकराने से कुछ देर पहले पायलट ने एयरपोर्ट कंट्रोल टॉवर को एक आपात संदेश भेजा था, जिसमें बताया कि विमान नीचे गिर रहा है। कुछ ही सेकंड बाद एक बड़ा धमाका हुआ, जिसके बाद आग लग गई। काले धुएं का एक ऊंचा गुबार उठा जो कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रहा था।हादसे के बाद मेक्सिको और टोलुका नगर पालिका की इमरजेंसी सेवाओं ने तत्काल कार्रवाई की। आग इतनी तेज थी कि फायर फाइटर्स को इस पर काबू करने में 2 घंटे से ज्यादा का समय लगा। पास में गैस और ईंधन टैंक होने की वजह से नागरिक सुरक्षा विभाग ने आस-पास के चार ब्लॉक खाली करवा दिए और दो स्टोर को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया। अधिकारियों नेबताया कि हादसे के समय वर्कशॉप खाली थी, वरना अधिक लोग हताहत हो सकते थे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *