गोवा अग्निकांड- लूथरा ब्रदर्स थाइलैंड से भारत के लिए रवाना

गोवा के नाइट क्लब ‘बिर्च बाय रोमियो लेन’ अग्निकांड मामले में मुख्य आरोपी सौरभ लूथरा और गौरव लूथरा की डिपोर्टेशन प्रक्रिया शुरू हो गई है। थाईलैंड पुलिस ने दोनों भाइयों को भारतीय सुरक्षा एजेंसियों के साथ बैंकॉक से दिल्ली के लिए रवाना कर दिया है।

दोनों भाई आज दोपहर तक दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर उतरेंगे, जहां गोवा पुलिस की एक टीम उनका इंतजार कर रही है। दोनों को दिल्ली एयरपोर्ट से ही गोवा पुलिस हिरासत में ले लेगी। फिर उन्हें पटियाला हाउस कोर्ट में ट्रांजिट रिमांड के लिए पेश किया जाएगा।

गोवा के बिर्च नाइट क्लब में 6 दिसंबर को आग लगने से 25 लोगों की मौत हो गई थी। घटना के बाद दोनों भाई भारत छोड़कर थाईलैंड फरार हो गए थे। थाईलैंड पुलिस ने 11 दिसंबर को फुकेट में दोनों भाइयों को हिरासत में लिया था। दोनों पर गैर-इरादतन हत्या और लापरवाही का मामला दर्ज किया गया है।

थाईलैंड में खाना खाने निकले और पकड़े गए थे दोनों भाई

लूथरा ब्रदर्स को थाईलैंड में तब पकड़ा गया था। जब दोनों भाई होटल से बाहर खाना खाने निकले थे। सूत्रों ने NDTV को बताया कि 9 दिसंबर को थाई अधिकारियों को पता चला कि जिन भाइयों को पुलिस भारत में ढूंढ रही थी, वे फुकेट में हैं।

भारतीय एजेंसियों से इनपुट मिलने के बाद थाई अधिकारियों ने पहले ही होटल पर नजर रखनी शुरू कर दी थी। जब भाई होटल से बाहर निकले तो थाई इमिग्रेशन और पुलिस अधिकारियों ने उनकी पहचान और यात्रा की डिटेल्स वेरिफाई कीं और पकड़ लिया।

लूथरा ब्रदर्स फर्जी कंपनियों के डायरेक्टर या पार्टनर

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सौरभ और गौरव, बर्च क्लब के अलावा अन्य 42 कंपनियों से भी जुड़े हैं, जिनमें कई सिर्फ कागज पर मौजूद हैं। ये सभी कंपनियां दिल्ली में एक ही पते (2590, ग्राउंड फ्लोर, हडसन लाइन, नार्थ वेस्ट दिल्ली) पर रजिस्टर्ड हैं।

कॉर्पोरेट रिकॉर्ड से पता चलता है कि लूथरा भाई फर्जी कंपनियों और लिमिटेड लायबिलिटी पार्टनरशिप (LLPs) में डायरेक्टर या पार्टनर के तौर पर लिस्टेड हैं। ऐसी कंपनियों का इस्तेमाल आमतौर पर बेनामी लेनदेन और मनी लॉन्ड्रिंग के लिए किया जाता है। हालांकि, अभी इसकी जांच होना बाकी है।

बर्च नाइट क्लब में 6 दिसंबर को आग लगने से 25 लोगों की मौत हो गई थी। घटना के बाद दोनों भाई भारत छोड़कर थाईलैंड फरार हो गए थे। थाई पुलिस ने दोनों को फुकेट में एक होटल के कमरे से हिरासत में लिया। दोनों पर गैर-इरादतन हत्या और लापरवाही का मामला दर्ज किया गया है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *