छत्तीसगढ़ : कोरबा में छुई मिट्टी खदान धसने से एक महिला की मौत, दो घायल…

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के करमंदी गांव में सोमवार को करमंदी गांव में छुई मिट्टी खदान में खनन के दौरान बड़ा हादसा हो गया। इस हादसे में गांव की एक महिला की मौत हो गई है, जबकि अन्य 2 महिलाएं घायल हैं। दोनों का मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है, जहां पर चिकित्सकों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है। पुलिस मर्ग कायम मामले की जांच कर रही है। 

जानकारी के मुताबिक, गांव की 3 महिलाएं अपनी जरूरत के लिए मिट्टी खनन करने के लिए नजदीक स्थित खदान में गई हुई थी। काम के दौरान ही खदान का ऊपरी हिस्सा धंस गया और महिलाएं इसकी चपेट में आ गईं। घटना में 35 वर्षीय प्रमिला की मौत हो गई। वहीं दो अन्य महिलाएं गंभीर रूप से घायल हैं। गांव के लोगों को इस घटना की जानकारी होने के बाद उन्होंने पुलिस को अवगत कराया। डायल 112 के जरिए पीड़ितों को जिला अस्पताल लाया गया। मृतका के पति कौशल ने बताया कि प्रमिला उसकी दूसरी पत्नी थी। जबकि पहली पत्नी की कुछ समय पहले बीमारी से मौत हो गई थी। 

इससे पहले विभिन्न क्षेत्रों में हुई घटनाओं को लेकर पुलिस और प्रशासन की ओर से लोगों को सतर्क किया गया था। इसके बावजूद अति उत्साह दिखाए जाने से घटना घट रही है। छत्तीसगढ़ के औद्योगिक जिला कोरबा में मुख्य रूप से कोयला खनिज बहुतायत में उपलब्ध हैं। इसके दोहन एवं परिवहन से प्रदेश सरकार को प्रतिवर्ष कई अरब रुपए की रॉयल्टी मिलती है। लोग ज्यादातर उपयोग मिट्टी, मुरूम और बालू का करते हैं, जबकि ग्रामीण क्षेत्र के लोग कच्चे मकानों की लिपाई पुताई के लिए छूई मिट्टी का उपयोग भी करते हैं। 

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *