सलमान खान भांजी आयत संग बने बच्चे, झूले पर मस्‍ती, बर्थडे पर पनवेल फार्महाउस में था मेले जैसा माहौल

सलमान खान और उनकी भांजी आयत खान का बर्थडे एक ही दिन होता है। 27 दिसंबर। इस बार सलमान ने अपना 60वां बर्थडे धूमधाम से सेलिब्रेट किया। अपने लिए बड़ी पार्टी होस्ट की। पर नन्ही भांजी के लिए भी अलग से इंतजाम कराए। उनका पनवेल फार्महाउस मेले में बदल गया, जहां कई तरह के झूले सगे। सलमान और आयत का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो भांजी के साथ झूला झूल रहे हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में सलमान खान और उनकी भांजी आयत खान फेरिस व्हील झूले पर हैं। भाईजान अर्पिता की बेटी के साथ झूल रहे हैं। जैसे ही ये वीडियो सामने आया, फैंस झूम उठे। कई फैंस बोल रहे हैं कि वो बच्चे के साथ बच्चा बन जाते हैं।इस वीडियो के अलावा बर्थडे पार्टी की कुछ इनसाइड फोटोज सामने आई हैं। इनमें मेहमानों के हाथ में फेमस कार्टून सॉफ्ट टॉयज हैं। ग्राउंड में बड़े-बड़े टेडी बियर भी थे। बच्चों के लिए हर तरह का झूला लगा था। खाने के भी स्टॉल लगाए गए थे।

रितेश देशमुख की बीवी जेनेलिया डिसूजा ने सलमान का एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वो मेहमानों के 

रितेश देशमुख की बीवी जेनेलिया डिसूजा ने सलमान का एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वो मेहमानों के लिए काउंटर के पीछे खड़े होकर खुद अपने हाथों से भेल बना रहे हैं। इस वीडियो को फैंस ने बहुत पसंद किया।

लिए काउंटर के पीछे खड़े होकर खुद अपने हाथों से भेल बना रहे हैं। इस वीडियो को फैंस ने बहुत पसंद किया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *