कलेक्टर ने कुमारी दिपाली व बाॅक्सिंग खिलाड़ियों से की मुलाकात

बालोद। कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा ने नोएडा उत्तर प्रदेश में आयोजित राष्ट्रीय बाॅक्सिंग प्रतियोगिता के लिए चयनित जिले के होेनहार खिलाड़ी कुमारी दिपाली से आज संयुक्त जिला कार्यालय स्थित  अपने कक्ष में मुलाकात की। इस मौके पर शहीद वीर नारायण सिंह स्पोर्ट अकादमी बालोद के अन्य बाॅक्सिंग खिलाड़ी उपस्थित थे। 

कलेक्टर मिश्रा ने राष्ट्रीय बाॅक्सिंग प्रतियोगिता में शामिल होने वाली कुमारी दिपाली की उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस मौके पर शहीद वीर नारायण सिंह स्पोर्ट अकादमी बालोद के अध्यक्ष किशोरनाथ योगी, संरक्षक नंदकिशोर साहू भी उपस्थित थे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *