हिंदू सम्मेलन में शामिल होंगे सीएम विष्णुदेव साय, आज होगी कैबिनेट बैठक

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज राजधानी रायपुर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। तय कार्यक्रम के अनुसार, मुख्यमंत्री सुबह 11 बजे पं. दीनदयाल पीएम जनमन–मोबाइल मेडिकल यूनिट को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इसके पश्चात वे मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित कैबिनेट बैठक में शामिल होंगे। बैठक सुबह 11.30 बजे से प्रारंभ होगी, जिसमें कई अहम मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है। सूत्रों के अनुसार, धान खरीदी की स्थिति, नक्सलवाद से जुड़े विषयों और प्रशासनिक निर्णयों पर विस्तार से विचार किया जा सकता है।

कैबिनेट बैठक के बाद मुख्यमंत्री दोपहर 2.40 बजे सोनपैरी पहुंचेंगे, जहां वे हिंदू सम्मेलन कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। इस कार्यक्रम को लेकर क्षेत्र में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

इधर, प्रदेशभर में शासकीय कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन का आंदोलन लगातार जारी है। 54 शासकीय विभागों के हजारों कर्मचारी केंद्र के समान महंगाई भत्ता सहित 11 सूत्रीय मांगों को लेकर काम बंद–कलम बंद हड़ताल पर हैं। इस आंदोलन में लगभग 4 लाख 10 हजार से अधिक कर्मचारी शामिल बताए जा रहे हैं। हड़ताल के चलते बीते तीन दिनों से प्रदेश का शासकीय कामकाज बुरी तरह प्रभावित है। राजधानी रायपुर सहित विभिन्न जिलों के सरकारी कार्यालयों में सन्नाटा पसरा हुआ है और आम नागरिकों को शासकीय कार्यों के लिए भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *