प्रेमिका के जन्मदिन पर केट कटवाया, बाद में गला रेतकर हत्या कर दी 

बेंगलुरु । पुलिस ने बेंगलुरु में प्रेमिका का जन्मदिन मनाने के बाद उसकी हत्या करने के आरोप में प्रेमी को गिरफ्तार किया है। मृतक महिला की पहचान 24 वर्षीय नव्या के रूप में हुई है। आरोपी की पहचान कनकपुरा निवासी प्रशांत के रूप में हुई है। पुलिस ने शनिवार को इसकी जानकारी दी।
पुलिस के मुताबिक, नव्या और प्रशांत के बीच छह साल से प्रेम संबंध थे। दोनों दूर के रिश्तेदार थे। नव्या ने पिछले मंगलवार को अपना जन्मदिन मनाया लेकिन प्रशांत व्यस्त रहने की बात कहते हुए उसमें शामिल नहीं हुआ। आरोपी ने बाद में शुक्रवार रात उसका जन्मदिन फिर मनाया। इसके लिए प्रशांत ने केक खरीदा और नव्या से कटवाया। इसके बाद प्रशांत ने नव्या की गला रेत कर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मामले की जांच कर रही है। पीड़िता के शव को स्थानीय अस्पताल में भेज दिया गया है। आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह परेशान था और पीड़िता के बारे में संदेह बढ़ गया क्योंकि वह किसी अन्य व्यक्ति के साथ चैट करती थी। इस बात को लेकर दोनों में कई बार लड़ाई हुई। 

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *