मुंबई इंडियंस की हार के बीच इतिहास रच गईं अमेलिया केर, अपनी ही साथी का रिकॉर्ड चकनाचूर किया

नवी मुंबई: विमेंस प्रीमियर लीग 2026 का पहला ही मुकाबला काफी रोचक रहा। मुंबई इंडियंस को आरसीबी के खिलाफ आखिरी गेंद पर हार झेलनी पड़ी। डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स एकेडमी के मैदान पर खेले गए मैच की अंतिम चार गेंद पर आरसीबी को जीत के लिए 18 रन चाहिए थे। साउथ अफ्रीका की नादिन डी क्लार्क ने इंग्लैंड की नैट सीवर ब्रंट के खिलाफ दो छक्के और दो चौका लगाकर आरसीबी को जीत दिला दी।

अमेरिया केर सबसे सफल बॉलर बनीं

इस मैच में मुंबई इंडियंस की स्टार ऑलराउंडर अमेलिया केर ने एक खास उपलब्धि हासिल की। उन्होंने मैच के अपने पहले ही ओवर में दो विकेट लिए। इस दौरान उन्होंने अपनी टीम की साथी हेली मैथ्यूज को पीछे छोड़ दिया। अब अमेलिया केर लीग के इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली खिलाड़ी बन गई हैं। मैच के बाद उनके नाम 42 विकेट हो गए हैं, जबकि हेली मैथ्यूज 41 विकेट के साथ दूसरे स्थान पर हैं। केर ने 4 ओवर के स्पेल में सिर्फ 13 रन ही दिए।

हेली मैथ्यूज से मिलेगी कड़ी टक्कर

हेली मैथ्यूज अभी भी मुंबई इंडियंस का हिस्सा हैं। वह बीमार होने की वजह से पहला मुकाबला नहीं खेल पाईं। दोनों खिलाड़ियों के बीच टॉप पर रहने के लिए कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है। 29 मैचों में हेली ने 41 विकेट लिए हैं तो केर के नाम 30 मैचों में 42 विकेट हैं। लीग के पहले सीजन में मैथ्यूज ने पर्पल कैप अपने नाम किया था तो तीसरे सीजन में केर ने इसे जीता था।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *