तमिलनाडु में जन्म, CSK अकेडमी में ट्रेनिंग, अब टीम इंडिया को ही हराने में जान लगा देंगे आदित्य अशोक

नई दिल्ली: भारत और न्यूजीलैंड के बीच 3 मैच की रोमांचक वनडे सीरीज रविवार यानी 11 जनवरी से शुरू होने वाली है। सीरीज का पहला मुकाबला वडोदरा में खेला जाएगा। दोनों टीमें पहले वनडे से पहले जमकर प्रैक्टिस कर रही हैं और पसीना बहा रही हैं। इस वनडे सीरीज में न्यूजीलैंड की टीम में भारतीय मूल के आदित्य अशोक का चयन हुआ है। आखिर कौन हैं आदित्य अशोक , आइये जानते हैं।

कौन हैं आदित्य अशोक?

23 साल के आदित्य अशोक का जन्म 5 सितंबर 2002 में तमिलनाडु के वेल्लोर में हुआ था। हालांकि, 4 साल की उम्र में ही अशोक न्यूजीलैंड अपने परिवार के साथ शिफ्ट हो गए थे। बता दें कि अशोक अपने दादा के काफी करीब थे। वह भले ही न्यूजीलैंड चले गए हों। लेकिन, वह तमिलनाडु में अपनी जड़ों को नहीं भूले।

सीएसके अकेडमी में कर चुके ट्रेनिंग

बता दें कि आदित्य अशोक भारत आते-जाते रहते हैं। लेकिन, पिछले साल उनके लिए खास रहा। उनको चेन्नई में सीएसके की अकेडमी में ट्रेन करने का मौका मिला। उन्होंने अलग-अलग तरीकों की पिचों के बारे में सीखा।

न्यूजीलैंड के लिए अंडर 19 वर्ल्ड कप खेल चुके हैं

आपको बता दें कि आदित्य अशोक की क्रिकेट जर्नी 5 साल की उम्र में ही शुरू हो गई थी। वह अपने पिता के साथ खेला करते थे। इसके बाद आदित्य ने अंडर 19 वर्ल्ड कप में भी न्यूजीलैंड का प्रतिनिधित्व किया। वह न्यूजीलैंड के लिए वनडे और टी20 में डेब्यू भी 2023 में कर चुके हैं। आदित्य ने 2 वनडे और 1 टी20 मुकाबला खेला है, जिसमें उनके नाम क्रमश: 1-1 विकेट है। आदित्य अशोक लेग स्पिनर हैं।

आदित्य अशोक का डॉमेस्टिक करियर

आदित्य अशोक ने अपने डॉमेस्टिक करियर में अब तक 17 प्रथम श्रेणी, 32 लिस्ट ए और 29 टी20 मुकाबले खेले हैं। फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 60, लिस्ट ए में 41 तो टी20 में उनके नाम 34 विकेट हैं। आदित्य अच्छी इकॉनमी से गेंदबाजी करते हैं। डॉमेस्टिक क्रिकेट में उनका टी20 इकॉनमी सिर्फ 7.42 का है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *