डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन का बड़ा फैसला, अमेरिका ने व‍िदेश‍ियों के रेकॉर्ड 100000 लाख वीजा किए रद्द

वॉशिंगटन: अमेरिका के डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन ने एक साल से भी कम समय में एक लाख से ज्यादा विदेशी नागरिकों के वीजा रद्द कर दिए हैं। बीते साल यानी 2025 में ये वीजा रद्द किए गए हैं, जिनमें करीब 8 हजार स्टूडेंट परमिट भी हैं। अमेरिका के विदेश विभाग के मुताबिक, यह अब तक का सबसे बड़ा कदम है, जो सीमा सुरक्षा और जनता की सुरक्षा को मजबूत करने के अभियान के तहत उठाया गया है। अमेरिकी विदेश विभाग के मुख्य उप प्रवक्ता टॉमी पिगॉट ने इसे ट्रंप प्रशासन की अमेरिकी नागरिकों की सुरक्षा करना और अमेरिकी संप्रभुता को बनाए रखने के लिए उठाया कदम बतचाया है।

टॉमी पिगॉट ने बताया कि यह कार्रवाई पिछले वर्षों की तुलना में कहीं ज्यादा सख्त है। एक साल से भी कम समय में विदेश विभाग ने विदेशी नागरिकों के 100,000 से ज्याजा वीजा रद्द कर दिए, जो एक नया रिकॉर्ड है। साल 2024 के बाद से वीजा रद्द किए जाने में 150 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी हुई है।

लागू की गई नई सख्त नीति

अमेरिकी वविदेश विभाग के बयान में कहा गया है कि जिन विदेशी नागरिकों के वीजा रद्द किए गए, उन पर कई तरह के अपराधिक मामले थे। इनमें मारपीट, चोरी और नशे में गाड़ी चलाने जैसे मामले शामिल हैं। वीजा रद्द होने के मामलों में बढ़ोतरी की वजह जांच और निगरानी की नई व्यवस्था है, जिसे ट्रंप ने शुरू किया है।

विदेश विभाग का हाल ही में लॉन्च किया गया कंटीन्यूअस वेटिंग सेंटर यह सुनिश्चित करता है कि जो लोग अमेरिकी नागरिकों के लिए खतरा पैदा करते हैं, उनके वीजा तुरंत रद्द कर दिए जाएं। पहले जांच केवल वीजा आवेदन या अमेरिका में प्रवेश के समय होती थी। नई व्यवस्था से बाद में भी निगरानी रखी जाती है। इससे किसी अपराध में नाम आने पर तुरंत कार्रवाई होती है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *