हाथरस में 4 माह की मासूम मां की गोद में सोते ही मौत, सांस नली में अटक गई थी दूध, जानिए मामला

 हाथरस: उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में दिल दहलाने वाली एक घटना सामने आई है। 4 माह की बच्ची की श्वास नली में दूध अटकने से मौत हो गई। मां ने बच्ची को दूध पिलाकर जैसे ही सुलाया तो उसको सांस लेने में दिक्कत होने लगी। इसके बाद परिजन उसे इलाज को अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया। चार महीने की मासूम बच्ची दूध पीने के बाद मां की गोद में सो गई थी। कुछ ही घंटों में उसकी सांसें थम गईं। मासूम बच्ची की मौत के बाद परिवार मातम पसर गया।

क्या है पूरा मामला?

मिली जानकारी के मुताबिक, सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव तरफरा निवासी शकील की चार माह की बेटी अक्सा को मां ने रात में दूध पिलाया गया था। दूध पीने के बाद वह सामान्य रूप से सो गई थी। मां की गोद में सोई बच्ची की कुछ देर बाद अचानक हालत बिगड़ने लगी। मासूम को सांस लेने में दिक्कत होने की शिकायत पर परिजन घबरा कर तत्काल इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे।

अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद बच्ची को मृत घोषित कर दिया। बच्ची की मौत के बाद परिवार का रो रोकर बुरा हाल है। कुछ ही घंटों में अच्छी-भली बच्ची की मौत को लेकर कोई विश्वास तक नहीं कर पा रहा है।

डॉक्टरों ने की जांच

डॉक्टरों की प्रारंभिक जांच में सामने आया कि दूध बच्ची की श्वास नली में फंस गया था, जिससे बच्ची को सांस लेने में गंभीर परेशानी हुई। इस कारण उसकी जान चली गई। मासूम की मौत की सूचना मिलते ही परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। परिवार में कोहराम मच गया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *