सलमान को देखते ही आशीर्वाद लेने झुक गए स्‍टेबिन, नुपूर सेनन के दूल्‍हे राजा की हो रही तारीफ

बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन की बहन नुपूर सेनन और उनके पति स्टेबिन बेन ने मंगलवार रात को मुंबई में रिसेप्शन पार्टी होस्ट की। इस पार्टी में दिशा पाटनी, मौनी रॉय से लेकर फराह खान सहित कई सितारों ने शिरकत की। पर जैसे ही सलमान खान ने एंट्री ली, माहौल बदल गया। कृति का पूरा परिवार उनकी आवभगत में जुट गया। दूल्हे राजा ने तो झुककर उन्हें सलाम किया और नुपूर के चेहरे पर मुस्कान बिखर गई। सभी बेहद खुश नजर आए। भाईजान ने भी सभी को शादी की बधाई दी। उनका वीडियो वायरल हो रहा है।

इस वीडियो में सलमान खान जैसे ही स्टेज पर जाते हैं, दूल्हे स्टेबिन बेन खुद दौड़कर उनके पास जाते हैं और झुककर सलाम करते हैं। इसके बाद सलमान खुद दुल्हन नुपूर का हाथ पकड़कर लाते हैं और दोनों नए-नवेले जोड़े के साथ फोटोज क्लिक करवाते हैं। स्टेबिन ने जिस तरह से सलमान का आशीर्वाद लिया, फैंस उनके संस्कारों की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं।

सलमान का ये अंदाज फैंस को बहुत पसंद आ रहा है। फैंस कह रहे हैं कि कृति का पूरा परिवार सलमान का इंतजार कर रहा था और उन्होंने भी किसी को निराश नहीं किया। पूरी फैमिली उनके आगे-पीछे है, क्योंकि वो उनका ओहरा ही ऐसा है। एक ने कहा- सलमान के आने से सब कितने खुश दिख रहे हैं।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *