MI ने चेज किया WPL इतिहास का दूसरा सबसे बड़ा टारगेट, गुजरात जायंट्स 7 विकेट से हारा, हरमनप्रीत कौर की कप्तानी पारी

नई दिल्ली: महिला प्रीमियर लीग 2026 का छठा मुकाबला आज यानी 13 जनवरी को मुंबई इंडियंस और गुजरात जायंट्स के बीच नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेला गया। यह मुकाबला हाई स्कोरिंग रहा। हालांकि, मुंबई इंडियंस ने बाजी मार ली। एमआई ने 7 विकेट से मुकाबला अपने नाम कर लिया। मुंबई इंडियंस के सामने गुजरात जायंट्स ने 193 रन का टारगेट रखा था। यह लक्ष्य एमआई ने 19.2 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर चेज कर दिया।

बता दें कि यह महिला प्रीमियर लीग के इतिहास में चेज किया गया दूसरा सबसे बड़ा टारगेट है। मुंबई इंडियंस ने इससे पहले कभी डब्ल्यूपीएल में इतना बड़ा टारगेट चेज नहीं किया। इसके अलावा महिला प्रीमियर लीग में अब तक गुजरात जायंट्स, मुंबई इंडियंस को 1 भी मैच नहीं हरा पाई है। उनकी यह लगातार 8वीं हार थी।

हरमनप्रीत कौर ने खेली कप्तानी पारी

मुंबई इंडियंस के लिए हरमनप्रीत कौर ने कप्तानी पारी खेली। उन्होंने इस रन चेज में एमआई के लिए सबसे ज्यादा नाबाद 71 रन बनाए थे। उन्होंने 43 गेंदों की पारी में 165.12 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 7 चौके और 2 छक्के लगाए। हरमनप्रीत के अलावा निकोला कैरी 23 बॉल में 38 रन बनाकर नॉट आउट रहीम। अमनजोत कौर ने 40 रन की अच्छी पारी खेली। गुजरात जायंट्स के लिए 1-1 विकेट रेणुका सिंह, काश्वी गौतम और सोफी डिवाइन ने लिए। बता दें कि इस सीजन गुजरात की यह पहली हार थी। मुंबई इंडियंस ने आरसीबी से ओपनिंग मैच हारकर लगातार दूसरा मुकाबला जीता है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *