चांदी धड़ाम, बाजार खुलते ही 6,000 की गिरावट, सोना भी गिरा

नई दिल्ली: चांदी की कीमत में आज भारी गिरावट आई है। एमसीएक्स पर बाजार खुलते ही इसकी कीमत 6,000 रुपये तक गिर गई। 5 मार्च की डिलीवरी वाली चांदी पिछले सत्र में 2,91,577 रुपये प्रति किलो के भाव पर बंद हुई थी जबकि आज यह 2,87,127 रुपये पर खुला। शुरुआती कारोबार में यह 2,85,513 रुपये तक नीचे और 2,88,901 रुपये तक हाई गई। 9.45 बजे यह 3449 रुपये यानी 1.18 फीसदी गिरावट के साथ 2,88,128 रुपये पर ट्रेड कर रहा था।

सोने की कीमत में भी आज मामूली गिरावट आई है। 5 फरवरी की डिलीवरी वाला सोना पिछले सत्र में 1,43,121 रुपये पर बंद हुआ था और आज 1,42,589 रुपये पर खुला। शुरुआती कारोबार में यह 1,42,400 रुपये तक नीचे और 142837.00 रुपये तक हाई गया। सुबह 10 बजे यह 350 रुपये यानी 0.24 फीसदी गिरावट के साथ 1,42,771 रुपये पर ट्रेड कर रहा था।

क्यों आ रही है तेजी?

इस साल सोने की कीमत में 5% और चांदी की कीमत में 15% तेजी आई है। पिछले एक साल का आंकड़ा देखें तो इस दौरान सोने की कीमत करीब 80% चढ़ी है जबकि इस दौरान चांदी ने करीब 192% का जबरदस्त रिटर्न दिया है। दुनिया के कई हिस्सों में बढ़ते तनाव और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की टैरिफ नीतियों के कारण निवेशक सोने और चांदी का रुख कर रहे हैं। साथ ही कई देशों के केंद्रीय बैंक जमकर सोने की खरीदारी कर रहे हैं।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *