नितिन नबीन का भाजपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनना तय:आज नामांकन भरेंगे, निर्विरोध चुने जाने की संभावना

भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनना तय है। आज वे पार्टी के 12वें राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए दोपहर 2 से 4 बजे के बीच दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में नामांकन दाखिल करेंगे।

इसके बाद 4 बजे से 5 बजे तक इन नामांकन पत्रों की जांच होगी। शाम 5 बजे से 6 बजे तक नाम वापस लेने का समय होगा। अगर केवल एक नामांकन सही पाया गया, तो चुनाव अधिकारी निर्विरोध अध्यक्ष घोषित कर देंगे। अगर दो फॉर्म आए तो 20 तारीख को वोटिंग होगी।

इस दौरान पार्टी के लगभग सभी मुख्यमंत्री, राज्य इकाई प्रमुख और वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे। भाजपा ने 16 जनवरी को राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए नोटिफिकेशन जारी किया था। नितिन को 14 दिसंबर 2025 को पार्टी का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया था।

पिछले 6 महीने में 3 प्रदेश अध्यक्ष निर्विरोध चुने गए

पिछले 6 महीने में तीन राज्यों में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष निर्विरोध चुने गए हैं। जुलाई में हेमंत खंडेलवाल को एमपी का प्रदेश अध्यक्ष चुना गया था। उसके बाद दिसंबर में केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री और सात बार के लोकसभा सांसद पंकज चौधरी को उत्तर प्रदेश बीजेपी का प्रदेश अध्यक्ष चुन गया था। उनके अलावा किसी ने नामांकन दाखिल नहीं किया। वहीं जनवरी में झारखंड में आदित्य साहू को प्रदेश अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी मिली।

जानिए कैसे चुना जाता है अध्यक्ष

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव राष्ट्रीय परिषद करती है, जिसमें लगभग 5,708 सदस्य शामिल हैं। इसमें राष्ट्रीय परिषद और सभी राज्य परिषदों के सदस्य शामिल होते हैं, जो देश के 30 से अधिक राज्यों से आते हैं। लेकिन अगर केवल एक नामांकन होता है, तो मतदान की जरूरत नहीं होगी।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *