CSR फंड से होगा भोपाल की स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, विकास एवं नागरिक सुविधाओं का विस्तार

भोपाल। नगर निगम द्वारा कार्पोरेट सोशल रिस्पांसिबिलिटी (सीएसआर) के माध्यम से अनुभवी कार्पोरेट संस्थानों की सहभागिता से भोपाल में स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, शहरी आधारभूत संरचना तथा नागरिक सुविधाओं से संबंधित परियोजनाओं को प्रभावी ढंग से क्रियान्वित किया जाएगा। इस हेतु निगम प्रशासन ने प्रतिष्ठित एवं अनुभवी संस्थानों से एक्सप्रेशन आफ इंट्रेस्ट आमंत्रित किए हैं।

शहर के विकास में सहयोग के इच्छुक संस्थानों को चयनित कर सहभागिता के आधार पर विभिन्न परियोजनाओं को निगम के तकनीकी मार्गदर्शन में क्रियान्वित किया जाएगा। निगम द्वारा की गई इस पहल का उद्देश्य निजी क्षेत्र, सामाजिक उपक्रमों, कार्पोरेट संस्थानों एवं सामाजिक संगठनों की सहभागिता से भोपाल में स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, शहरी आधारभूत संरचना सहित अन्य नागरिक सुविधाओं से संबंधित परियोजनाओं का प्रभावी ढंग से क्रियान्वयन करना है।महापौर मालती राय ने निगम प्रशासन की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि सीएसआर के माध्यम से निजी क्षेत्र की भागीदारी से शहर के विकास कार्यों को नई गति के साथ शहर को साफ, स्वच्छ, सुंदर एवं सुविधायुक्त शहर बनाने में सहयोग मिलेगा।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *