साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड के निदेशक, संचालन श्री एन फ्रेंकलिन जयकुमार ने किया अतिरिक्त मुख्य सचिव, नवीन नवीकरणीय ऊर्जा मध्य प्रदेश शासन से किया मुलाकात

श्री एन फ्रेंकलिन जयकुमार, निदेशक, संचालन, साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड ने अपने भोपाल प्रवास के दौरान मध्य प्रदेश शासन के उच्च अधिकारियों से मुलाक़ात की। जैसा कि विदित है साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड ऊर्जा प्रतिपूर्ति के लिए सतत प्रयासरत है और देश के ऊर्जा क्षेत्र में अपना महत्तवपूर्ण योगदान निभाता है। इसी तारतम्य में श्री एन फ्रेंकलिन जय कुमार जी ने अतिरिक्त मुख्य सचिव, नवीन नवीकरणीय ऊर्जा श्री मनु श्रीवास्तव से भेंट कर सौर ऊर्जा से संबंधित प्रोजेक्ट के बारे में चर्चा की। बैठक में उनके साथ श्री बी शिवाकुमार, महाप्रबंधक एसईसीएल एवम श्री मनोज मिश्रा कार्यालय प्रमुख एसईसीएल भोपाल मौजूद रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *