प्रार्थना सभा की आड़ में ब्रेनवॉश का आरोप, पास्टर पर मामला दर्ज

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर शहर से एक बार फिर धर्मांतरण से जुड़ा मामला सामने आया है। सरकंडा थाना क्षेत्र के चांटीडीह इलाके में प्रार्थना सभा की आड़ में धर्म परिवर्तन कराए जाने का आरोप लगा है। इस मामले में पुलिस ने पास्टर जेम्स सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

क्या है मामला?
जानकारी के अनुसार, चांटीडीह स्थित एक घर में पास्टर जेम्स सिंह द्वारा प्रार्थना सभा आयोजित की जा रही थी, जहां कथित तौर पर हिंदू महिला-पुरुषों को ईसाई धर्म अपनाने के लिए प्रेरित किया जा रहा था। आरोप है कि बंद कमरे में करीब 20 से 25 लोगों को एकत्र कर उनका ब्रेनवॉश किया जा रहा था।

मामले की सूचना बजरंग दल कार्यकर्ताओं को मिली, जिसके बाद संगठन की शिकायत पर सरकंडा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मौके की स्थिति का जायजा लिया और प्रारंभिक जांच के आधार पर पास्टर जेम्स सिंह के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया।

पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। प्रार्थना सभा के आयोजन, वहां मौजूद लोगों के बयान और कथित धर्मांतरण से जुड़े साक्ष्यों की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मामले को लेकर क्षेत्र में चर्चा का माहौल बना हुआ है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *