Bhopal में 200 किमी के CCTV के आधार पर चोर गिरफ्तार, सात लाख रुपये का सोना बरामद

भोपाल। राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) भोपाल ने ट्रेन में चोरी की वारदातों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए शातिर बदमाश को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से करीब सात लाख रुपये के सोने के आभूषण बरामद किए हैं। आरोपित की पहचान प्रांजल दीक्षित, निवासी लखनऊ (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है, जो ऑनलाइन सट्टेबाजी व गेमिंग में आर्थिक नुकसान के बाद यात्रियों को निशाना बनाने लगा था।

वारदात का तरीका: सो रहे यात्रियों को बनाता था निशाना

जीआरपी के अनुसार, आरोपी ट्रेन में सो रहे यात्रियों के पर्स और आभूषण चुराता था। 20 जनवरी को श्रद्धा अग्रवाल (52) निवासी बाजपुरा के साथ भी ऐसी ही वारदात हुई। मुंबई की यात्रा के दौरान ट्रेन में स्लीपर बर्थ से उनका पर्स चोरी हो गया, जिसमें सोने की चेन, मंगलसूत्र, अंगूठी और करीब 35 हजार रुपये नकद थे।

तकनीकी साक्ष्यों और सीसीटीवी फुटेज से खुला राज

जीआरपी ने अपराध दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में विशेष टीम बनाई गई, जिसने तकनीकी साक्ष्यों और करीब 200 किलोमीटर के सीसीटीवी फुटेज के विश्लेषण कर 30 जनवरी को आरोपित को गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने जीआरपी भोपाल के चार मामलों में चोरी स्वीकारी।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *