सुबह के 4 बज रहे हैं, 15 घंटे से.. मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर भीषण जाम, पूरी रात फंसे सैकड़ों लोग, रो पड़े
मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर भारी जाम लगा है। राजमार्ग यातायात पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि जब तक सामान्य यातायात व्यवस्था बहाल नहीं हो जाती तब तक वे एक्सप्रेसवे पर यात्रा करने से बचें। मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे भारत का पहला छह लेन का चौड़ा टोल एक्सप्रेसवे है। 94.5 किलोमीटर लंबा यह एक्सप्रेसवे मुंबई, रायगढ़ और नवी मुंबई को पुणे से जोड़ता है।
मुंबई पुणे हाइवे पर क्यों लगा जाम
एक्सप्रेसवे कंट्रोल रूम के अनुसार मंगलवार शाम करीब पांच बजे मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर टैंकर पलट गया। एक अधिकारी ने बताया कि घटना रायगढ़ जिले में अदोशी सुरंग के पास हुई जब तेज गति से चल रहा टैंकर ढलान के कारण अनियंत्रित होकर पलट गया। दुर्घटना के तुरंत बाद टैंकर से गैस का रिसाव होने लगा जिससे वाहन चालकों में दहशत फैल गई।
मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे क्यों किया गया बंद
कई किलोमीटर लंबा जाम
राज्य के सबसे व्यस्त राजमार्गों में से एक पर कारों, बसों और भारी वाहनों की कई किलोमीटर लंबी कतारें लग गईं, जिससे अफरा-तफरी मच गई। कई यात्रियों, विशेषकर वरिष्ठ नागरिकों को पानी और शौचालय ढूंढने में काफी परेशानी हुई। इमरजेंसी सर्विसेस और यातायात पुलिस को मौके पर तैनात किया गया था, लेकिन पलटे हुए टैंकर को हटाने और सुरक्षा सुनिश्चित करने की प्रक्रिया में उम्मीद से ज्यादा समय लगा। राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) के वाहन भी देर रात मौके पर पहुंचे। खोपोली के पास फंसी वसई-पुणे एसटी बस के ड्राइवर ने कहा, "शुरुआत में पुणे की ओर यातायात धीमा था, लेकिन अब चार घंटे से अधिक समय से रुका हुआ है। हम खोपोली में हैं, इसलिए पुणे की दिशा में कुल ट्रैफिक जाम 25 किलोमीटर से अधिक लंबा होगा।
मुंबई-पुणे हाइवे जाम में फंसे लोगों का फूटा दर्द
लोगों ने मुंबई पुणे एक्सप्रेसवे पर न जाने की दी सलाह
कई वाहन चालकों ने सोशल मीडिया पर अपनी निराशा व्यक्त की। कुछ लोगों ने एक्सप्रेसवे को पार्किंग स्थल बताया और दूसरों को सलाह दी कि जब तक आवश्यक नहीं हो, यात्रा करने से बचें। प्रणव नामक एक ‘एक्स’ यूजर ने लिखा कि मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे इस समय पूरी तरह से जाम है। लोनावला और खंडाला के पास एक ट्रक पलटने के कारण घंटों तक यातायात रुका रहता है। अगर यात्रा करना बेहद जरूरी नहीं हो, तो यात्रा नहीं करें।
