‘वड़ा पाव गर्ल’ पराये मर्द की बाहों में आईं नजर, पति की धमकी के बीच खुद करेंगी मिस्ट्री मैन का खुलासा
‘वड़ा पाव गर्ल’ के नाम से फेमस ‘बिग बॉस OTT सीजन 3’ की कंटेस्टेंट चंद्रिका दीक्षित इस वक्त अपनी दुकान नहीं, बल्कि शादीशुदा जिंदगी के कारण सुर्खियों में हैं। बीते दिनों उन्होंने एक वीडियो शेयर कर अपने पति युगम गेरा पर कथित एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का आरोप लगाया था। उसके बाद से वह पराए मर्द के साथ बैक-टू-बैक रील्स बनाते नजर आ रही थीं। अब उन्होंने उस मिस्ट्री मैन के साथ नई रील शेयर की है और उसमें 8 तारीख को उसके बारे में बताने का ऐलान किया है।
चंद्रिका दीक्षित दिल्ली की रहने वाली हैं और ‘बिग बॉस ओटीटी 3’ में हिस्सा ले चुकी हैं। उन्होंने कुछ दिन पहले युगम की कथित व्हाट्सएप चैट दिखाई थी और किसी लड़की के साथ फोटो भी शेयर की थी, जिसमें उसका चेहरा छिपा हुआ था। जिसके बाद सुगबुगाहट शुरू हो गई कि आखिर मसला क्या है? क्या इनका तलाक हो रहा है? या बात कुछ और है।
चंद्रिका दीक्षित का मिस्ट्री मैन
चंद्रिका ने किसी लड़के के साथ कई रील्स भी बनाना शुरू कर दिया और उसमें पति-पत्नी की तरह दोनों एक्ट करते नजर आए। पहले दोनों मुस्लिम और फिर हिंदू कपल बने। अब एक नई वीडियो पोस्ट की है, जिसमें उस शख्स के साथ कोलैब किया है, जिसकी पहचान अभी तक उजागर नहीं है। उसके इंस्टा अकाउंट का नाम भी ‘Mystery Man’ है और उसके 436 फॉलोवर्स हैं। साथ ही दो पोस्ट्स हैं। पहले में दोनों एक-दूसरे बाहों में हैं और दूसरी रील है।
चंद्रिका 8 फरवरी को करेंगी खुलासा
चंद्रिका वीडियो में उस शख्स से कहती हैं, ‘तुझे पता है कि मीडिया वाले क्या नाम दे रहे हैं तुझे? क्या-क्या छाप रहे हैं वो हमारे बारे में? मिस्ट्री मैन!!!’ वह आदमी कहता है, ‘मिस्ट्री मैन? ड्रामा। सबका जवाब देंगे।’ फिर कंटेंट क्रिएटर ने पूछा, ‘कब देगा?’ फिर मिस्ट्री मैन ने कहा, ‘8 तारीख को।’ इन्फ्लुएंसर ने पूछा, ‘क्या है 8 को?’ तो जवाब आया, ‘सब पता चलेगा।’ कैप्शन में लिखा, ‘सबका जवाब देंगे (मिस्ट्री मैन)।’
चंद्रिका दीक्षित के वीडियो पर रिएक्शन
अब इस पर लोगों ने रिएक्ट किया। एक ने लिखा, ‘8 को नई सीरीज का ऐलान होगा। कहानी वड़ा पाव से मिस्ट्री मैन तक की।’ एक ने लिा, ‘8 को MMS लीक होगा।’ एक ने लिखा, ‘बेस्ट नौटंकी अवॉर्ड दो दीदी को।’ एक ने लिखा, ‘अब वड़ा पाव नहीं बिक रहा है क्या जो ड्रामा स्टार्ट कर दिया।’ एक ने लिखा, ‘दीदी पता कहां गया? शब-ए-बारात मनाने के बाद ब्लू ड्रम में को नहीं डाल दिया?’ एक ने लिखा, ‘फिर से वडा पाव का ठेला लगाएंगे।’
चंद्रिका दीक्षित के पति का वीडियो
बता दें कि चंद्रिका के आरोपों के बीच युगम गेरा ने एक वीडियो बनाकर कहा था, ‘मैं आ चुका हूं अपनी दुकान पर। ये वीडियो में चंद्रिका के पेज पर इसलिए डाल रहा हूं क्योंकि उसके पेज का एक्सेस अभी है मेरे पास। और ये वीडियो पता नहीं दो मिनट या दो घंटे बाद कभी भी डिलीट हो सकता है। लेकिन आप सबको एक चीज में बता दूं- चंद्रिका तू मुझसे इस दुकान का तो एक्सेस कभी नहीं ले पाएगी, चाहे पेज का ले ले लेकिन इस दुकान का एक्सेस कभी नहीं ले पाएगी। क्योंकि ये दुकान मैंने बनाई है और तुझे भी बनाने वाला मैं ही हूं, ध्यान रखना इस चीज को। तू चाहे जिसके साथ घूम, जिसे मर्जी हो उसे अपना नया आशिक बना, अपने नए आशिक के साथ घूम…मुझे घंटा फर्क नहीं पड़ता लेकिन कल को कोई इस दुकान पर दिख गया न तो टांगें तोड़ दूंगा।’
