भारत पर अमेरिकी टैरिफ हटा लेकिन खतरा बाकी, डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल पर दी बड़ी वॉर्निंग

वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को एक एग्जीक्यूटिव ऑर्डर पर साइन करके भारत से होने वाले सभी आयात पर 25% अतिरिक्त टैरिफ को हटा दिया है। ट्रंप प्रशासन ने रूस से तेल खरीदने को लेकर पिछले साल भारत पर यह टैरिफ लगाया था। वॉइट हाउस ने इस फैसले की पुष्टि की है और कहा कि रूसी तेल खरीदने को लेकर भारत पर लगाई गई अतिरिक्त ड्यूटी अब हटा ली गई है। इसके साथ ही एग्जीक्यूटिव ऑर्डर में चेतावनी भी दी गई है कि अगर भारत फिर से रूसी तेल का आयात शुरू करता है तो प्रशासन अतिरिक्त टैरिफ को फिर से लगा सकता है।

वॉइट हाउस ने 25% अतिरिक्त टैरिफ हटाने के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि यह फैसला एक एग्जीक्यूटिव ऑर्डर के तहत लिया गया है। ट्रंप प्रशासन ने कहा कि भारत ने सीधे या अप्रत्यक्ष रूप से रूसी संघ के तेल का आयात बंद करने का वादा किया है। अमेरिकी ऊर्जा उत्पादों को खरीदने का संकल्प लिया है और अगले 10 वर्षों रक्षा सहयोग का विस्तार करने के लिए वॉशिंगटन के साथ एक फ्रेमवर्क में प्रवेश किया है।

रूसी तेल खरीद पर दी चेतावनी

एग्जीक्यूटिव ऑर्डर में कहा गया है कि एग्जीक्यूटिव ऑर्डर के तहत लगाया गया अतिरिक्त 25 प्रतिशत शुल्क समाप्त कर दिया जाएगा। वॉइट हाउस ने कहा कि अमेरिका भारत की निगरानी जारी रखेगा, खास तौर पर रूसी तेल के आयात के संबंध में। अगर भारत सीधे या अप्रत्यक्ष रूप से रूसी संघ के तेल का आयात फिर से शुरू करता है, तो प्रशासन अतिरिक्त टैरिफ को फिर से लगाने पर विचार कर सकता है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *