पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर पलट गई अल्टो कार, बिहार से रेप आरोपी को ला रहे गाजियाबाद के 2 SI समेत 4 घायल
सुल्तानपुर: उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर शनिवार को सुबह दस बजे भीषण सड़क हादसा हुआ। यहां माइल्स 97 पर एक अल्टो कार पलट गई। गाड़ी में बैठे गाजियाबाद में तैनात दो उप निरीक्षक, बलात्कार के आरोपी समेत गाड़ी का चालक घायल हो गया। सभी को PRV टीम और यूपीडा की टीम ने पिठला अस्पताल में भर्ती कराया। आरोपी और चालक को गंभीर अवस्था में मेडिकल कॉलेज अयोध्या रेफर किया गया है
आरोपी और चालक की हालत नाजुक
सूचना पर PRV 6105 के चालक सुनील कुमार सिंह और वंश कुमार मौके पर पहुंचे। वहीं यूपीडा की टीम भी घटना स्थल पर पहुंची। कार से सभी घायलो को बाहर निकाल कर एम्बुलेंस से पिठला अस्पताल कुमारगंज पहुंचाया। इलाज के दौरान बलात्कार के आरोपी विश्वकांत और चालक वसीम की हालत नाजुक देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें मेडिकल कॉलेज अयोध्या रेफर किया है। थानाध्यक्ष बल्दीराय नारद मुनि सिंह ने बताया कि घटना जानकारी में है। मामले में जांच की जा रही है।
