मुंबई हवाईअड्डे पर 28 करोड़ की कोकीन जब्त

मुंबई । सीमा शुल्क विभाग के अधिकारियों ने मुंबई हवाईअड्डे पर 28 करोड़ 10 लाख रुपये की कोकीन जब्त की। अधिकारियों ने दो किलो 81 ग्राम कोकीन के साथ एक भारतीय को गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया है कि उक्त आरोपी को हनी ट्रैप में फंसाकर तस्करी के लिए मजबूर किया गया था. यह आरोपी सोशल मीडिया पर एक अन्य शख्स से मिला था। उसके बाद उसे एक हनी ट्रैप में फंसाया गया और सीमा शुल्क विभाग के अनुसार उसके बाद उससे कोकीन की तस्करी करवाई गई। यात्री ने डफल बैग में कोकीन छिपा रखा था।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *