भोपाल में चलती कार में नाबालिग से रेप, ब्लैकमेलिंग और फिर मतांतरण के मामले में दूसरा आरोपी गिरफ्तार

 भोपाल। कोहेफिजा क्षेत्र में कार में नाबालिग से दुष्कर्म, ब्लैकमेलिंग और फिर धर्मांतरण का दबाव बनाने के मामले में पुलिस ने दूसरे आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। आरोप है कि उसकी कार में ही किशोरी से दुष्कर्म किया था और घटना के दौरान वह कार ड्राइव कर रहा था। बता दें शाहपुरा क्षेत्र निवासी पीड़िता की शिकायत पर दो फरवरी को पुलिस ने केस दर्ज किया था।

इसके साथ ही अगले दिन तीन फरवरी को मुख्य आरोपित 19 वर्षीय ओसाफ अली खान को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। शनिवार शाम को पुलिस ने दूसरे आरोपित माज खान की गिरफ्तारी भी कर ली है।

मछली कांड में आरोपित जिम संचालक का भाई है माज

आरोपित माज खान का संबंध भोपाल के कुख्यात मछली कांड से भी जुड़ा है। वह उसी प्रकरण में आरोपित जिम संचालक मोनिस खान का भाई है। मोनिस फिलहाल एमडी तस्करी मामले में जमानत पर है। कोलार में जिम संचालित करने वाले मोनिस पर आरोप है कि वह जिम में ट्रेनिंग करने वाले युवक-युवतियों को प्रोटीन डाइट के नाम पर ड्रग्स दे रहा था।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *