राष्ट्रगान से पहले अब वंदे मातरम् का सम्मान; मध्य प्रदेश सरकार लागू करेगी केंद्र का नया नियम

भोपाल। राष्ट्रगान जन-गण-मन से पहले सभी कार्यालयों और स्कूलों में राष्ट्रगीत वंदे मातरम् के छह छंदों के गायन का भारत सरकार ने निर्णय लिया है। इसे सरकार मध्य प्रदेश में लागू करेगी।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की पहल पर केंद्रीय गृह मंत्रालय की यह पहल अभूतपूर्व है। इसके माध्यम से पूरा देश अमर बलिदानियों के बलिदान को स्मरण करेगा। प्रदेश सरकार, केंद्र सरकार के इस निर्णय के साथ खड़ी है और वंदे मातरम् गायन के निर्णय को त्वरित रूप से लागू कर रही है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *