भारत ने नामीबिया को रौंदकर रचा इतिहास, T20 विश्व कप में ऐसा करने वाला बन गया पहला देश

नई दिल्ली: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अब तक भारत ने दो मुकाबले खेले और दोनों में जीत दर्ज की। अमेरिका के खिलाफ 32 तो नामीबिया के खिलाफ भारत ने 93 रन से जीत हासिल की। अब 15 फरवरी यानी रविवार को टीम इंडिया का सामना पाकिस्तान से होने वाला है। इस हाई वोल्टेज मुकाबले के लिए हर कोई बेसब्री से इंतजार कर रहा है। कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में यह मैच होने वाला है। हालांकि, पाकिस्तान के साथ मुकाबले से पहले भारत के नाम एक बड़ा रिकॉर्ड हो गया है।

टी20 वर्ल्ड कप में लगातार 10 मैच जीतने वाली पहली टीम बना भारत

नामीबिया के खिलाफ भारत की टी20 वर्ल्ड कप में यह लगाताक 10वीं जीत थी। 2024 से 2026 तक विश्व कप में भारत एक भी मैच नहीं हारा है। भारत पहला देश बन गया है, जिन्होंने टी20 वर्ल्ड कप में लगातार 10 मैच जीते हैं। इससे पहले संयुक्त रूप से यह रिकॉर्ड साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के नाम था, जिन्होंने लगातार 8-8 मुकाबले जीते थे।

टी20 वर्ल्ड कप में लगातार सबसे ज्यादा मैच जीतने वाली टीमें

  • भारत- 10* (2024-2026)
  • साउथ अफ्रीका- 8 (2024)
  • ऑस्ट्रेलिया- 8 (2022-2024)
  • इंग्लैंड-7 (2010-2012)
  • भारत- 7 (2012-2014)

209 रन बनाकर नामीबिया को 116 पर किया ऑल आउट

नामीबिया के कप्तान गेरहार्ड इरासमस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। निर्धारित 20 ओवर में भारत ने पहले बैटिंग करते हुए 9 विकेट पर 209 रन बना दिए। ईशान किशन ने सर्वाधिक 61 रन बनाए। हार्दिक पंड्या ने भी 52 रन की तूफानी पारी खेली।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *