जशपुर में नाबालिग से गैंगरेप, गला घोंटकर जंगल में फेंका

जशपुर। जिले के बागबहार थाना क्षेत्र में 17 वर्षीय नाबालिग के साथ गैंगरेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि नाटक कार्यक्रम देखकर घर लौट रही किशोरी को दो युवकों ने घर छोड़ने के बहाने बाइक पर बैठाया और जबरन जंगल की ओर ले गए। वहां दोनों ने बारी-बारी से दुष्कर्म किया और गला घोंटकर अधमरी हालत में जंगल में फेंक दिया।परिजन देर रात तक किशोरी की तलाश करते रहे। 17 फरवरी की रात बिजली सब स्टेशन रोड के पास वह बेहोशी की हालत में मिली। राहगीरों ने उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां से गंभीर हालत में पहले सिविल अस्पताल पत्थलगांव और फिर बेहतर इलाज के लिए अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है। पीड़िता के बयान के आधार पर 18 फरवरी को पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *