एमपी में शराब दुकानों की नीलामी के नए नियम, अब छोटे समूह बनाकर दिए जाएंगे ठेके

भोपाल। प्रदेश में शराब दुकानें अब बड़े समूह बनाकर नीलाम नहीं होंगी। इसके स्थान पर पांच-पांच दुकानों के छोटे समूह बनाकर ठेके दिए जाएंगे। इसमें पारदर्शिता के लिए ई-नीलामी होगी। किसी भी दुकान लाइसेंस का नवीनीकरण नहीं होगा। बीस प्रतिशत दर बढ़ाकर नीलामी की जाएगी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में बुधवार को विधानसभा परिसर स्थित मुख्यमंत्री कार्यालय के सभाकक्ष में हुई कैबिनेट की बैठक में वर्ष 2026 की आबकारी नीति में इस प्रविधान को मंजूरी दी गई।

नहीं खुलेगी कोई नई दुकान, पुरानी पाबंदियां रहेंगी जारी

सरकार ने यह बात और साफ कर दी है कि नई कोई भी शराब की दुकान नहीं खोली जाएगी। जिन स्थानों में शराब बिक्री पर प्रतिबंध लगाया गया है वह जारी रहेगा। देसी और अंग्रेजी शराब एक ही दुकान से विक्रय की जाएगी।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *