एल मेंचो कौन था, मेक्सिको का मोस्ट वांटेड ड्रग तस्कर, जिसे मिलिट्री ऑपरेशन में किया गया ढेर

मेक्सिको सिटी: दुनिया के मोस्ट वांटेड ड्रग तस्करों में से एक मशहूर कार्टेल लीडर नेमेसियो रुबन ओसेगुएरा सर्वेंटेंस यानी एल मेंचो मेक्सिको में मारा गया है। मेक्सिको के रक्षा मंत्रालय ने एल मेंचो के मारे जाने की पुष्टि की है। रक्षा मंत्रालय ने बताया कि 59 साल के ड्रग माफिया को पश्चिमी राज्य जलिस्को में एक ऑपरेशन के दौरान मारा गया। 59 साल के अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्करी की मिलिट्री ऑपरेशन के बाद एयर ट्रांसफर के दौरान मौत हो गई। कभी पुलिस अधिकारी रहे एल मेंचो का संगठन जलिस्को न्यू जनरेशन कार्टेल (CJNG) पिछले 10 सालों में मेक्सिको का सबसे ताकतवर और बेरहम समूह बन गया था।

एल मेंचो की हत्या के बाद भड़की हिंसा

राष्ट्रपति क्लाउडिया शीनबाग ने एल मेंचो की हत्या की पुष्टि करने से बचने की कोशिश की। जब उनसे पूछा गया तो उन्होंने कहा कि सिक्योरिटी कैबिनेट की इस मामले पर जानकारी देगी। एल मेंचो की मौत के बाद मेक्सिको के कई राज्यों में हिंसा भड़क कई है। अधिकारियों ने कहा है कि कार्टेल के सदस्यों ने मिलिट्री ऑपरेशन के बाद हिंसा शुरू की है। कई जगहों पर कार्टेल के सदस्यों की सुरक्षा बलों से झड़प हुए है। बसों और बिजनेस में आग दी गई और सड़कों को ब्लॉक किया गया।

अमेरिका ने की ऑपरेशन में मदद

मेक्सिको में अधिकारियों ने बताया कि अमेरिका ने ऑपरेशन को सपोर्ट करने वाली पूरी जानकारी दी। CNN की रिपोर्ट में एक अमेरिकी रक्षा अधिकारी के हवाले से बताया कि इंटरएजेंसी US टास्क फोर्स ने ऑपरेशन में अहम भूमिका निभाई। हालांकि, अमेरिका की ऑपरेशन में किस तरह की भूमिका थी, यह भी साफ नहीं है।

अमेरिकी अधिकारी ने कहा कि जनवरी में स्थापित होने के बाद से जॉइंट इंटरएजेंसी टास्क फोर्ट-काउंटर कार्टेल ने अमेरिका-मेक्सिको बॉर्डर पर कार्टेल ऑपरेशन से निपटने के लिए अमेरिकी उत्तरी कमांड के जरिए मेक्सिको की सेना के साथ लगातार काम किया है। हालांकि, अधिकारी ने जोर देकर कहा कि यह एक मैक्सिकन मिलिट्री ऑपरेशन था और सफलता मेक्सिको की है।

कौन था ड्रग लॉर्ड एल मेंचो?

ओसेगुएरा उर्फ एल मेंचो की मेक्सिको के मोस्ट वांटेड ड्रग तस्कर के रूप में होती थी। उसने सबसे खतरनाक कार्टेल CJNG को लीड किया और जलिस्को और आस-पास के इलाकों में अपनी पावर और कंट्रोल बढ़ाया। मेक्सिको की सुरक्षा एजेंसियां लंबे समय से उसकी तलाश में थीं। 2018 में मेक्सिको ने उसके बारे में जानकारी देने के लिए 17 लाख अमेरिकी डॉलर का इनाम देने की घोषणा की थी।

अमेरिकी अधिकारियों को भी एल मेंचो की तलाश थी। अमेरिका ने उसकी गिरफ्तारी के बारे में जानकारी देने के लिए 1.5 करोड़ डॉलर का इनाम देने की घोषणा की थी। अमेरिका के जस्टिस डिपार्टमेंट ने साल 2022 में एल मेंचो पर फेंटानिल बनाने और अमेरिका में भेजने का आरोप लगाया। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में अमेरिकी विदेश विभाग के डेप्युटी सेक्रेटरी क्रिस्टोफर लैंडो ने एल मेंचो की मौत को मेक्सिको, अमेरिका, लैटिन अमेरिका और दुनिया के लिए एक बड़ी बात बताया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *