मां के शव को घर ले जाने तक के नहीं थे पैसे ई-रिक्शा में रखकर निकला बांदा

नई दिल्ली । मध्य जिला पुलिस को एक हैरान कर देने वाली खबर मिली। पुलिस को जानकारी देने वाले ने बताया कि करीब 30-32 वर्ष का एक युवक एक महिला के शव को ई -रिक्शा से लेकर जा रहा है। इस मामले की जानकारी राजेंद्र नगर पुलिस थाना की पीसीआर को किसी शख्स के द्वारा दी गई। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंच कर ई-रिक्शा चालक जगदीश निवासी बेगमपुर दिल्ली से पूछताछ की। पता चला कि शव उनकी मां धनवती देवी का है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि पूछताछ में पता चला कि बीमार होने के कारण जगदीश ने अपनी मां को रोहिणी स्थित आंबेडकर अस्पताल में भर्ती कराया था। उनकी मां को शाम को अस्पताल से छुट्टी मिल गई। लेकिन बाद में घर पर उनकी मां का निधन हो गया। ऐसे में वह अपनी मां के शव को अपने गृह जनपद उत्तर प्रदेश के बांदा जिला लेकर जा रहे थे। शुरुआती जांच में जगदीश की मां के शरीर पर कोई चोट के निशान नहीं पाए गए हैं।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *