यूपी बोर्ड के स्कूलों का समय घटने की जगह बढ़ गया, गर्मी में बढ़ी बच्‍चों की परेशनिया….

यूपी बोर्ड से संचालित सहायता प्राप्त और राजकीय माध्यमिक स्कूलों के बंद होने का समय घटने की जगह एक घंटा बढ़ गया है, इसे लेकर उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के उपाध्यक्ष डा. आरपी मिश्र और अन्य पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी को पत्र लिखकर इन स्कूलों का समय पहले की तरह सुबह 7.30 बजे से दोपहर 12.30 तक करने के लिए कहा है।

शिक्षक नेताओं ने बताया कि प्रमुख सचिव माध्यमिक शिक्षा के शासनादेश के अनुसार विद्यालय का समय एक अपै्रल से सुबह 7:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक निर्धारित है। जिला प्रशासन की ओर से गर्मी को देखते हुए यूपी बोर्ड सहित सभी स्कूलों में कक्षा आठवीं तक सुबह 7.30 बजे से 12.30 बजे और नौवीं से 12वीं तक 7.30 बजे से 1.30 बजे का समय कर दिया है।

अब यूपी बोर्ड से संचालित राजकीय और सहायता प्राप्त स्कूलों में नौवीं से 12वीं के बच्चों के स्कूल बंद होने का समय 1.30 बजे हो गया है। ऐसी स्थिति में इन विद्यार्थियों को गर्मी से कोई राहत नहीं मिली है। उल्टे की उनकी परेशानी बढ़ गई है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *