भोपाल में नगर निगम का ‘वसूली’ प्रहार, टैक्स जमा नहीं कराने पर वरदान अस्पताल के भवन सहित 8 संपत्तियां कुर्क

भोपाल। संपत्ति कर, जल कर सहित अन्य करों एवं शुल्कों की वसूली के लिए निगम प्रशासन द्वारा विशेष अभियान चलाकर कार्रवाई की जा रही है। रविवार को नगर निगम के अमले ने जोन क्रमांक सात के अंतर्गत वार्ड क्रमांक 34 में आठ बकायादारों पर कार्रवाई की। इनमें एक अस्पताल के भवन सहित आठ संपत्तियों पर 27 लाख रुपये से भी अधिक राशि का संपत्ति कर बकाया था, जिन्हें निगम ने कुर्क कर लिया।

निगम के अमले ने जोन क्रमांक सात के अंतर्गत वार्ड क्रमांक 34 में सीताारम पांडे ने वरदान अस्पताल के भवन पर 15 लाख 60 हजार 731 रुपये संपत्ति कर जमा नहीं कराया गया था। ऐसे में अस्पताल के भवन को निगम प्रशासन ने कुर्क कर लिया।

वहीं, जहांगीराबाद में रमेशचन्द्र ने एक लाख 18 हजार 376 रुपये, अब्दुल हई ने एक लाख 76 हजार 950 रुपये, बशीर उद्दीन ने दो लाख 16 हजार 262 रुपये, नबी अहमद ने 80 हजार 591 रुपये की संपत्ति कर की राशि का भुगतान नहीं किया था।

इसके अलावा एहजाज बेगम पर एक लाख 87 हजार 369 रुपये, टीएन नथानियन पर एक लाख 15 हजार 121 रुपये तथा एहजाज सुल्तान पर दो लाख 63 हजार 150 रुपये का संपत्ति कर बकाया था। कर जमा नहीं कराने पर सभी बकाया खातेदारों की संपत्ति पर नगर निगम ने ताला बंदी की कार्रवाई की।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *