‘मंजुम्मेल ब्वॉयज’ के डायरेक्टर चिदंबरम पोडुवल के खिलाफ यौन शोषण का केस दर्ज, महिला ने लगाए गंभीर आरोप

कोच्चि पुलिस ने सुपरहिट फिल्म ‘मंजुम्मेल ब्वॉयज’ के निर्देशक चिदंबरम एस. पोडुवल के खिलाफ यौन शोषण का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने सोमवार, 2 मार्च को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि इस संबंध में एक महिला की शिकायत के आधार पर एर्णाकुलम साउथ पुलिस ने रविवार को यह मामला दर्ज किया। हताया कि यह घटना कथित तौर पर वर्ष 2022 में घटी थी।

पुलिस के मुताबिक, यह मामला एलमकुलम में एक महिला के आवास में कथित तौर पर जबरन घुसने और उसका यौन शोषण करने से जुड़ा है। इस संबंध में फिल्म निर्देशक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 74 (किसी महिला की गरिमा को ठेस पहुंचाने के इरादे से उस पर हमला या आपराधिक बल का प्रयोग) और 75 (यौन उत्पीड़न) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

‘मंजुम्मेल ब्वॉयज’ के डायरेक्टर पर आरोप

अधिकारियों के अनुसार, मामला दर्ज करने से पहले शिकायतकर्ता का बयान दर्ज किया गया था। उन्होंने बताया कि फिल्म निर्माता को पूछताछ के लिए उपस्थित होने के लिए नोटिस जारी किया जाएगा। हालांकि, चिदंबरम ने अभी तक इन आरोपों पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। उन्होंने दो हिट फिल्मों, ‘जन-ए-मन’ (2021) और ‘मंजुम्मेल ब्वॉयज’ (2024) का निर्देशन किया है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *