युद्ध से हवाई यात्री डरे, भोपाल में Cancel हो रहे हैं दुबई के पैकेज; दिल्ली-मुंबई, हैदराबाद का किराया घटा

भोपाल: युद्ध के माहौल ने हवाई यात्रियों को डरा दिया है। होली के बाद दुबई, सिंगापुर और वियतनाम जैसे देशों के टूर पर जाने वाले लोग अब पैकेज निरस्त करवा रहे हैं। दिल्ली-मुंबई जाने वाले यात्रियों की संख्या भी अचानक कम हो गई है।

इसका असर किराये पर भी पड़ा है। अपेक्षाकृत कम किराये में आसानी से टिकट मिल रहे हैं। इजराइल और अमेरिका द्वारा ईरान पर किए गए हमलों के बाद से टूरिस्ट घबरा रहे हैं। राजधानी से आमतौर पर लोग होली के बाद पर्यटन की दृष्टि से देश-विदेश की यात्रा करते हैं। इसके लिए लोगों ने दो से तीन माह पहले ही टूर पैकेज बनाए थे।

भोपाल से दुबई डेजर्ट सफारी टूर पर जाने वालों की संख्या सर्वाधिक है। दुबई का टूर अब किफायती किराये में होना लगा है इस कारण भी लोग आकर्षित हैं। हाल ही में खबर आई थी कि किदुबई पर भी हमला हुआ है इसके बाद से टूरिस्ट घबराए हुए हैं।

एयरपोर्ट बंद होने से चिंता बढ़ी

ट्रेवल्स एजेंटों के अनुसार दुबई जाने वाली उड़ानें लगातार कैंसिल हो रही हैं। एयरपोर्ट बंद होने के बाद लोगों की चिंता बढ़ी है। अप्रैल एवं मई माह के लिए कई लोगों ने बाली, वियतनाम, सिंगापुर आदि के टूर पैकेज बुक किए है। विश्व भर में युद्ध के माहौल के कारण लोग इसे निरस्त करवा रहे हैं।

भोपाल से इंटरनेशनल रूट पर एक भी सीधी उड़ान नहीं है। अधिकांश लोग दिल्ली, मुंबई, अहमदाबाद एवं हैदराबाद से होते हुए दुबई जाते हैं। इन शहरों की बुकिंग भी प्रभावित हुई हैं, किराये में कमी हुई है।

रोज निरस्त हो रहे हैं टूर पैकेज

भोपाल से दुबई के लिए बड़ी संख्या में टूर पकैज बनते हैं। युद्ध के माहौल ने सबको डरा दिया है। रोज पैकेज टूर निरस्त किए जा रहे हैं। पिछले सप्ताह तक मुंबई के टिकट आसानी से बुक नहीं होते थे। बुकिंग कम होने से किराया कम हो गया है।

– ओमप्रकाश शेरू, ट्रेवल्स एजैंट

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *