2024 के लोकसभा चुनाव में नरेंद्र मोदी के सामने कोई चैलेंज नहीं – उपेंद्र कुशवाहा 

पटना  ।  पूर्व केंद्रीय मंत्री और राष्ट्रीय लोक जनता दल के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा ने कहा है कि 2024 के लोकसभा चुनाव में नरेंद्र मोदी के सामने कोई चैलेंज नहीं है। 
दिल्ली से पटना पहुंचने पर पत्रकारों से चर्चा करते हुए कुशवाहा ने शाह के मिलने और एनडीए में शामिल होने के प्रश्न पर कहा कि गृहमंत्री से मिला था और जब मिला था तब बात भी हुई होगी। क्या बात हुई  पूछने पर उन्होंने कहा जब यह बात मुझे बतानी होगी तो बता ही दूंगा। कुशवाहा ने कहा कि जब यह बात मुझे बतानी होगी तो आप लोग को बुलाकर बता दूंगा। अभी हम लोग तैयार नहीं है कि आप लोगों से कुछ लोगों कुछ शेयर कर पाएं। जब मुझे आवश्यकता महसूस होगी तब मैं बताऊंगा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विपक्षी दलों को एकजुट करने के सवाल पर उन्होंने कहा कि यह कोई नई बात नही है। जिन दलों का बिहार में महागठबंधन है दिल्ली में उन्हीं दलों के नेताओं से मिलकर बैठक किया है। 

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *